1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने कहा – ‘हम महात्मा गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट करने का प्रण लेते हैं’
राहुल गांधी ने कहा – ‘हम महात्मा गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट करने का प्रण लेते हैं’

राहुल गांधी ने कहा – ‘हम महात्मा गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट करने का प्रण लेते हैं’

0
Social Share

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, ‘हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, उसी तरह हम भी अपने भारत को जोड़ेंगे।’

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।’

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की झलकियों के साथ महात्मा गांधी का एक वीडियो भी साझा किया।

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी इसी दिन मनाया जाता है

गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसे 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code