चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी – केसीआर सरकार से पीड़ित हैं तेलंगाना के लोग

निजामाबाद, 25 नवम्बर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और प्रशासन से प्रदेश की जनता पीड़ित है। उन्होंने आज निजामाबाद जिले के बोधन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में भूमि, रेत और शराब माफिया से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि का उल्लेख किया।

कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया

राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश में जनता की सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया।

उन्होंने हैदराबाद के विकास में कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि श्री राव की पार्टी सत्ता बरकरार रखती है तो भूमि पर संभावित कब्ज़ा हो सकता है। उन्होंने राज्य में जनता की सरकार बनाने का वादा करते कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में लागू की जाने वाली छह गारंटियों की रूपरेखा तैयार की है।

कांग्रेस नेता ने केसीआर पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली सरकार की ओर से लाये गये हर विधेयक का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराने की प्रतिबद्धता जताते हुए राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular