टोक्यो, 19 जुलाई। पूर्व विश्व चैम्पियन भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को यहां टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में इतिहास रचा, जब वह जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गईं।
HISTORY IN TOKYO! Super Sindhu is the Japan Open Champion! 🥇🇮🇳
Absolutely legendary! @pvsindhu1 stands tall as the first Indian to ever win the Japan Open title! 🇮🇳🔥
A flawless campaign capped off by pure dominance in the final. The queen of Indian badminton has rewritten… pic.twitter.com/Sv9KGfIuYr
— BAI Media (@BAI_Media) July 19, 2026
तीसरी सीड यामागुची को सीधे गेमों में शिकस्त दी
BWF विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कोर्ट नंबर एक पर आक्रामक प्रदर्शन किया और तीन बार की विश्व चैम्पियन व तीसरी सीड लेकर उतरीं स्थानीय दिगग्ज अकाने यामागुची को 50 मिनट तक खिंचे सीधे गेमों के संघर्ष में 21-17, 21-17 से शिकस्त दी।
डेढ़ वर्षों से ज्यादा समय बाद BWF टूर में जीता खिताब
31 वर्षीय सिंधु का यह डेढ़ वर्षों से ज्यादा समय बाद बीडब्ल्यूएफ टूर में कोई खिताब है। उन्होंने अंतिम बार दिसम्बर, 2024 में लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था। इसके साथ ही वर्ष 2019 में विश्व चैम्पियनशिप जीतने के बाद उनकी यह सबसे बड़ी खिताबी जीत है।
Where she belongs 👑🏆
Standing tall on the top spot of the podium with Japan Open Gold around her neck. History looks incredibly good on you, PV Sindhu! 🥇🇮🇳
📸: @badmintonphoto pic.twitter.com/Rkbz3yZess
— BAI Media (@BAI_Media) July 19, 2026
सिंधु ने कोर्ट पर शुरुआत से ही बनाया दबदबा
जापान में पहली बार फाइनल तक पहुंचीं सिधु का उस दिग्गज से सामना था, जो घरेलू कोर्ट पर छठी बार फाइनल खेल रही थी। लेकिन सिंधु ने आक्रामक खेल और नेट पर बेहतरीन कंट्रोल के साथ शुरुआती रैली से ही मैच की गति तय की। उन्होंने जल्दी ही 3-0 की बढ़त बना ली। हालांकि विश्व नंबर तीन यामागुची ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया।
यामागुची मिड-गेम इंटरवल से पहले थोड़ी देर के लिए आगे हो गईं, लेकिन सिंधु ने 36-शॉट की लंबी रैली जीतकर 11-11 पर बराबरी की और फिर से कंट्रोल हासिल कर लिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने सटीक नेट प्ले, जबर्दस्त क्रॉस-कोर्ट स्मैश और सोच-समझकर शॉट खेलकर अच्छी बढ़त बनाई। हालांकि यामागुची ने वापसी करते हुए स्कोर 17-17 किया, लेकिन सिंधु ने लगातार विनर्स लगाए और पहला गेम 21-17 से जीत लिया।
Pusarla V. Sindhu 🇮🇳 and Akane Yamaguchi 🇯🇵 compete for the women’s singles crown.#BWFWorldTour #JapanOpen2026 pic.twitter.com/rutwKxzs0H
— BWF (@bwfmedia) July 19, 2026
शानदार फिनिश से ऐतिहासिक खिताब पक्का
सिंधु ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बनाए रखी और लगातार छह अंक जीतकर 8-3 की बढ़त बना ली। यामागुची ने अंतर को 14-12 और बाद में 19-17 तक कम करके वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंधु अहम पलों में शांत रहीं। जापानी स्टार की नेट पर गलती के बाद भारतीय खिलाड़ी को तीन चैंपियनशिप प्वॉइंट मिले और यामागुची का आखिरी रिटर्न बाहर जाने पर उन्होंने मैच जीत लिया। वीडियो रिव्यू के बाद लाइन कॉल को सही माना गया। खिताब जीतने के बाद सिंधु ने अपने कोच को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया।
यामागुची के खिलाफ सिंधु अब 16-14 से आगे
इस खिताबी उपलब्धि के साथ ही सिंधु का उम्र में दो वर्ष छोटी यामागुची के खिलाफ मैच रिकॉर्ड 16-14 हो गया है। वैसे, 2022 में थाईलैंड ओपन के बाद यामागुची के खिलाफ यह उनकी पहली ऐसी जीत थी, जिसमें मैच पूरा हुआ। इस वर्ष की शुरुआत में मलेशिया ओपन में उनका मुकाबला बीच में ही खत्म हो गया था क्योंकि पहला गेम खेलने के बाद जापानी खिलाड़ी ने मैच छोड़ दिया था।
