hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब कांग्रेस में नाटक जारी :  नवजोत सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, लेकिन सीएम चन्नी के सामने रखी शर्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पंजाब कांग्रेस में नाटक जारी :  नवजोत सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, लेकिन सीएम चन्नी के सामने रखी शर्त
राजनीतिहिन्दी

पंजाब कांग्रेस में नाटक जारी :  नवजोत सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, लेकिन सीएम चन्नी के सामने रखी शर्त

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2021 7:01 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2021
Share
SHARE

चंडीगढ़, 5 नवंबर। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आक्रामक तेवरों के चलते पार्टी में जारी नाटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्रम में सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से पिछले दिनों दिया गया अपना इस्तीफा अब वापस तो लिया है, लेकिन साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सामने नई शर्त रख दी है कि पंजाब में जब नए एडवोकेट जनरल (एजी) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आ जाएंगे, तब वह अपनी जिम्मेदारी फिर संभाल लेंगे।

मुख्यमंत्री के फैसलों से नाराजगी के बाद 28 सितम्बर को दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि सिद्धू से विवादों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और दो दिन बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के नए मुखिया के रूप में कार्यभार संभाला था। हालांकि सीएम की कुछ नियुक्तियों से सिद्धू फिर नाराज हो उठे और उन्होंने गत 28 सितम्बर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिद्धू का मुख्य विरोध इस बात को लेकर था कि जिन एजी व डीजी को नियुक्त किया गया है, वे बेअदबी मामले में निष्पक्ष काररवाई नहीं कर सकते। खैर, अब सिद्धू ने फिर अपने तेवर नरम कर लिए हैं। उन्होंने इस्तीफा तो वापस ले लिया है, लेकिन अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

बेअदबी मामले में काररवाई की जिम्मेदारी सीएम को निभानी चाहिए

सिद्धू ने जोर देकर कहा है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार ही ड्रग्स और बेअदबी मामले में जांच करने के लिए बनी थी, लेकिन चूंकि अमरिंदर सिंह ने उस मामले में कुछ नहीं किया, इसलिए उनका इस्तीफा हुआ। उनकी नजरों में सीएम चन्नी पर भी वही जिम्मेदारी है और उन्हें वो निभानी चाहिए।

कैप्टन को लेकर बोले – इज्जत कमाई जाती है

इसी क्रम में सिद्धू ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। यह पूछे जाने पर कि वह कैप्टन का सम्मान क्यों नहीं करते और उनके खिलाफ कठोर शब्दों इस्तेमाल क्यों करते हैं, इस पर सिद्धू ने सिर्फ इतना कहा कि इज्जत कमाई जाती है।

You Might Also Like

टाटा आईपीएल : एलएसजी की लगातार तीसरी जीत में क्विंटन डिकॉक की धांसू पारी, दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से पिटा
घाना में भीषण विस्फोट, 20 की मौत, 59 घायल, 500 इमारतें तबाह
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने की बैठक, अमित शाह, नड्डा और राजनाथ सिंह रहे मौजूद
जस्टिस नरीमन बोले – बाबरी के नीचे कोई राम मंदिर नहीं मिला था, सेकुलरिज्म के खिलाफ था सुप्रीम कोर्ट का फैसला
बॉलीवुड : दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का म्युजिकल प्ले निर्देशित करेंगे आदित्य चोपड़ा
TAGGED:CM Charanjit Singh ChanniNavjot SidhuPunjab CongressSidhu withdraws his resignation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशराज्य

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

August 11, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?