hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के राज्यपाल नहीं जानते कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना वैध था या नहीं : भगवंत मान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के राज्यपाल नहीं जानते कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना वैध था या नहीं : भगवंत मान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के राज्यपाल नहीं जानते कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना वैध था या नहीं : भगवंत मान

Vinayak Barot
Last updated: July 22, 2023 4:37 pm
Vinayak Barot
Published: July 22, 2023
Share
SHARE

चंडीगढ़, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि यह ”बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित नहीं जानते कि विधानसभा का जून में बुलाया गया दो दिवसीय विशेष सत्र वैध था, या नहीं। पुरोहित ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि उनका मानना है कि विशेष सत्र आहूत करना “कानून और कार्य प्रणाली का उल्लंघन” था।

मान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्ववर्ती अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्यपाल की अनुमति के बिना दो बार विधानसभा का सत्र बुलाया गया था क्योंकि सत्रावसान नहीं हुआ था। मान ने कहा, ”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के राज्यपाल को यह नहीं पता कि सत्र वैध था, या अवैध।” उन्होंने कहा कि संविधान विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद सत्र बुलाया गया।

मुख्यमंत्री, पुरोहित के उस पत्र पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें राज्यपाल ने कहा था कि विधानसभा का सत्र बुलाना संभवतः कानून और कार्य प्रणाली का उल्लंघन है। साथ ही, संकेत दिया था कि वह सदन की बैठक के दौरान पारित विधेयकों पर शीघ्र हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं।

पुरोहित ने विधेयकों की वैधता पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि वह इन पर अटॉर्नी जनरल की सलाह लेने, या उन्हें राष्ट्रपति के पास भेजने पर विचार कर रहे हैं। मान द्वारा राज्यपाल से सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किये जाने के बाद पुरोहित की यह प्रतिक्रिया आई।

विधेयक का उद्देश्य अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से ‘गुरबानी’ का ‘फ्री-टू-एयर’ प्रसारण सुनिश्चित करना है। यह उन चार विधेयकों में से एक है जिन्हें 19-20 जून को बुलाए गए सत्र में पारित किया गया था। मान ने राज्यपाल पर सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पर हस्ताक्षर करने में देरी करने का भी आरोप लगाया।

‘गुरबानी’ के प्रसारण पर एक सवाल के जवाब में, मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के इस फैसले पर फिर से सवाल उठाया कि सिख भजनों के प्रसारण के लिए उसका करार 23 जुलाई को समाप्त होने के बाद उसने केवल एक टेलीविजन चैनल को प्रसारण जारी रखने को कहा है।

मान ने सवाल किया, “एसजीपीसी केवल एक चैनल के लिए अनुरोध क्यों कर रही है? यह एक निजी चैनल है। यह (गुरबानी के प्रसारण के लिए) अन्य टीवी चैनलों से अनुरोध क्यों नहीं कर रही है।”

You Might Also Like

महबूबा मुफ्ती का आह्वान – जम्मू-कश्मीर और PoK को विश्व शांति क्षेत्र घोषित किया जाए
फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स कोरोना वायरस से संक्रमित
इंडिगो का बयान – फ्लाइट से सिर्फ पवन खेड़ा नहीं….उतारे गए थे सभी यात्री
विदेश मंत्री जयशंकर का ड्रैगन पर आरोप – समझौते का पालन नहीं करता चीन
दुनिया के महानतम हरफनमौला क्रिकेटरों में एक पूर्व कैरेबियाई कप्तान सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन
TAGGED:Banwari Lal Purohitbhagwant mannGovernor of PunjabLegislative AssemblyPunjab CM
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

COP28 समिट में बोले पीएम मोदी – मानवता के कल्याण के लिए सार्वभौमिक भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 1, 2023
द्वितीय टेस्ट : अश्विन ने ब्रेथवेट की अर्धशतकीय पारी पर लगाया विराम, वेस्टइंडीज का संघर्ष जारी
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस का राजतिलक आज, PM मोदी समेत ये दिग्गज होंगे शामिल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
ऋतिक रोशन ने जारी किया ‘विक्रम वेदा’ का लुक, फैंस ने कहा – इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता
शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक फिसला, निफ्टी 133 अंक कमजोर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?