1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव 2024 : पंजाब भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन से इनकार
लोकसभा चुनाव 2024 : पंजाब भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन से इनकार

लोकसभा चुनाव 2024 : पंजाब भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन से इनकार

0
Social Share

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। पंजाब भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने कहा है कि भाजपा के शिरोमणि अकाली दल के साथ फिर से गठबंधन करने की कोई संभावना नहीं है और वह पंजाब में सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व द्वारा शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को दी गई श्रद्धांजलि को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

पीएम मोदी व भाजपा द्वारा बादल को दी गई श्रद्धांजलि को राजनीति से न जोड़ें

गौरतलब है कि पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद बादल परिवार के साथ दुख व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल कार्यालय का दौरा किया। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी गुरुवार को बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुक्तसर में उनके गांव का दौरा किया था।

पार्टी पंजाब में सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : अश्विनी शर्मा

अश्विनी शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और प्रचंड बहुमत से जीतेगी। वह अकाली दल के साथ किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं करेगी।’ उन्होंने कहा कि बादल या प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब जाने के बारे में पीएम मोदी द्वारा लिखे गए लेख को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह और कुछ नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि थी।

गौरतलब है कि एसएडी ने 2020 में कृषि कानूनों (अब वापस लिए जा चुके गए) को लेकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था। पार्टी 1997 से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थी, जिसने उस वर्ष पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code