hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत, कई नेताओं ने जताया दुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत, कई नेताओं ने जताया दुख
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत, कई नेताओं ने जताया दुख

Revoi Editor
Last updated: January 11, 2025 10:34 am
Revoi Editor
Published: January 11, 2025
Share
SHARE

लुधियाना,11 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह बस्सी की अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से ‘‘दुर्घटनावश गोली चलने’’ का मामला हो सकता है। संयुक्त पुलिस आयुक्त जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि गोली गोगी की कनपटी में लगी और उन्हें स्थानीय दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तेजा ने बताया कि घटना रात करीब 11:30 बजे गोगी के घर पर हुई। तेजा ने बताया कि गोली गोगी की लाइसेंसी पिस्तौल से चली। उन्होंने बताया, ‘‘गोगी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, गोली दुर्घटनावश चली थी।’’ पुलिस ने बताया कि शव को डीएमसीएच के शवगृह में रखा गया है, मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

गोगी की मौत पर कई नेताओं ने दुख जताया है। वे संवेदना जताने के लिए यहां उनके आवास पहुंच रहे हैं। आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’ गोगी ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले, ‘बुड्ढा नाला’ की सफाई के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और आप सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बैठक की थी।

वर्ष 2022 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गोगी आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने उस साल राज्य विधानसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम सीट से दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराया था। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी ने पिछले महीने नगर निगम चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं।

You Might Also Like

बांग्लादेश में जारी हिंसा पर UN ने जताई चिंता, कहा- अल्पसंख्यकों को सुरक्षित महसूस कराने की जरूरत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं – बैंकों को जमा जुटाने के लिए आकर्षक उत्पाद लाने चाहिए 
सत्येंद्र जैन के वकील की सुप्रीम कोर्ट में दलील – ‘पूर्व मंत्री का वजन 35 किलो घटा, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं’
ममता बनर्जी वकील की ड्रेस में कलकत्ता HC पहुंचीं, BCI ने मांगी नामांकन की जानकारी
उत्तराखंड : राज्य सरकार ने लगातार दूसरे वर्ष रद की कांवड़ यात्रा, जबरन घुसे तो कांवड़ियों पर दर्ज होगा मुकदमा
TAGGED:'AAP' MLAAam Aadmi PartydeathMLA Gurpreet Bassipunjab
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

टीम इंडिया ने एडिलेट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात, अल्बनीज ने शेयर की फोटो

Revoi Editor
Revoi Editor
November 28, 2024
NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’
पीएम मोदी शनिवार को 35,440 करोड़ रुपये की कृषि योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट पैदा हो गया है, केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया यह बड़ा आरोप
बसपा सांसद दानिश अली निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर हुई काररवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?