1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा…
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा…

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा…

0
Social Share

नई दिल्ली, 1 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह वर्ष सभी के जीवन में समृद्धि लाए। पीएम मोदी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ‘‘सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लाए।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा था कि आज देश का कोना-कोना विकसित भारत तथा आत्मनिर्भरता की भावना के कारण आत्मविश्वास से सराबोर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस भावना को 2024 में भी बनाए रखें।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नये साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से समावेशी एवं सतत विकास के प्रति नयी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2024 सभी के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नयी प्रतिबद्धता के साथ नये साल का स्वागत करें।’’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code