hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के चार दिनों बाद केंद्र का फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के चार दिनों बाद केंद्र का फैसला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के चार दिनों बाद केंद्र का फैसला

Revoi Editor
Last updated: February 13, 2025 9:29 pm
Revoi Editor
Published: February 13, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 फरवरी। केंद्र सरकार ने पिछले लगभग दो वर्षों से जातीय हिंसा में घिरे पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की, जिसे राष्ट्रपति द्रौददी मुर्मु ने मंजूरी दे दी। इसी क्रम में राज्य विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते अपनी ही पार्टी भाजपा के विधायकों के बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गत नौ फरवरी को पद से इस्तीफा दे दिया और फिर चार दिनों के विचार मंथन के बाद केंद्र ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला किया।

राष्ट्रपति शासन की अधिसूचना जारी, विधानसभा भी निलंबित

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानना है कि ‘ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें इस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती। अब, संविधान के अनुच्छेद 356 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मैं घोषणा करती हूं कि मैं भारत के राष्ट्रपति के रूप में मणिपुर राज्य सरकार के सभी कार्यों और इस राज्य के राज्यपाल द्वारा निहित या प्रयोग की जाने वाली सभी शक्तियों को अपने अधीन करती हूं।‘ अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

राजभवन में राज्यपाल से पात्रा की मुलाकात

इससे पहले संबित पात्रा के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की थी। वहीं राज्यपाल भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि मणिपुर और नगालैंड सेक्टर के निवर्तमान महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) डॉ. विपुल कुमार और नवनियुक्त महानिरीक्षक राजेंद्र नारायण दाश ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें कहा गया, ‘अधिकारियों ने राज्यपाल को क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इन परिस्थितियों में लगाया जाता है राष्ट्रपति शासन

  • यदि चुनाव के बाद किसी पार्टी को बहुमत न मिला हो।
  • जिस पार्टी को बहुमत मिला हो, वह सरकार बनाने से इनकार कर दे और राज्यपाल को दूसरा कोई ऐसा दल नहीं मिले, जो सरकार बनाने की स्थिति में हो।
  • राज्य सरकार विधानसभा में हार के बाद इस्तीफा दे दे और दूसरे दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हो।
  • राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के संवैधानिक निर्देशों का पालन न किया हो।
  • कोई राज्य सरकार जान-बूझकर आंतरिक अशांति को बढ़ावा या जन्म दे रही हो।
  • राज्य सरकार अपने संवैधानिक दायित्यों का निर्वाह नहीं कर रही हो।

You Might Also Like

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘असानी’, आईएमडी ने कहा – तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की आशंका नहीं
इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
केजरीवाल बोले – दिल्ली में वैक्सीन की कमी, राष्ट्रीय राजधानी को तीन करोड़ टीके की जरूरत
कल्याण सिंह के निधन से गरीबों और पिछड़ों ने अपना एक हितचिंतक गंवा दिया : अमित शाह
कोलंबिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, 35 घायल, बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया
TAGGED:Centre took the decisionCM Biren Singh's resignationmanipurPresident's rule in Manipur
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?