hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का श्रेय, कहा – ‘नोबेल पुरस्कार के लिए ये सब नहीं किया’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का श्रेय, कहा – ‘नोबेल पुरस्कार के लिए ये सब नहीं किया’
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का श्रेय, कहा – ‘नोबेल पुरस्कार के लिए ये सब नहीं किया’

Revoi Editor
Last updated: October 13, 2025 10:05 am
Revoi Editor
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार से वंचित होने के बाद भी मायूस नहीं हुए हैं। उन्होंने दुनिया के कई युद्धों को खत्म कराने का श्रेय लिया है। ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा किया है। रविवार रात उन्होंने कहा कि दुनिया के कई पुराने विवादों का समाधान ढूंढने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। वे अबतक सात युद्ध रुकवा चुके हैं, इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद भी शामिल है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सब उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया है। ट्रंप ने गाजा शांति वार्ता के लिए मिस्र जाते समय एयर फ़ोर्स वन पर एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।

टैरिफ से युद्धों का कराया निपटारा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने कुछ युद्धों का निपटारा सिर्फ़ टैरिफ़ के आधार पर किया है। उदाहरण के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच जब संघर्ष शुरू हुआ मैंने कहा, अगर आप लोग युद्ध लड़ना चाहते हैं और आपके पास परमाणु हथियार हैं तो मैं आप दोनों पर 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत जैसे बड़े टैरिफ़ लगाऊंगा। मैंने कहा कि मैं टैरिफ़ लगा रहा हूं। मैंने 24 घंटे में उस मामले का निपटारा कर दिया। अगर मेरे पास टैरिफ़ नहीं होते, तो आप उस युद्ध का निपटारा कभी नहीं कर पाते।

मैंने अब तक सात शांति समझौते किए

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले 9 अक्टूबर को फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में भी इसी तरह की टिप्पणी की थी और संघर्ष के समाधान को अपनी टैरिफ रणनीति से जोड़ा था। इस सवाल का जवाब देते हुए कि उन्होंने युद्धरत देशों को बातचीत के लिए कैसे तैयार किया, ट्रंप ने कहा था, “टैरिफ लगाने की क्षमता होने से दुनिया में शांति आई है। आप जानते हैं कि मैंने सात शांति समझौते किए हैं।” उन्होंने कहा कि देश कई वर्षों से लड़ रहे हैं, इससे दोनों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके व्यापार लाभ के इस्तेमाल से दुश्मनी खत्म करने में मदद मिली। ट्रंप ने कहा, “सभी मामलों में नहीं, लेकिन अब तक हमने जो सात (शांति समझौते) किए हैं, उनमें से कम से कम पांच व्यापार के ज़रिए हुए हैं, यानी हम उन लोगों से समझौता नहीं करेंगे जो लड़ते हैं। ऐसे लोगों पर हम टैरिफ लगाएंगे।”

नोबेल शांति पुरस्कार जीतना उद्देश्य नहीं

ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य नोबेल शांति पुरस्कार जीतना नहीं था। उन्होंने कहा, “ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। कुछ लोग कहते हैं कि 2025 में भी कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं, लेकिन मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया, इसे लोगों की जान बचाने के लिए किया। बता दें कि भारत ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद की सीजफायर में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।

इजरायल-हमास युद्ध खत्म हो गया

गाजा में शांति वार्ता को लेकर ट्रंप ने कहा, “यह एक बहुत ही खास समय होगा। हर कोई इस पल को लेकर उत्साहित है। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वे आश्वस्त हैं कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष समाप्त हो गया है, तो उन्होंने कहा, “युद्ध खत्म हो गया है.” उन्होंने आगे कहा, “यह एक खास आयोजन है। आमतौर पर, अगर किसी एक पक्ष को खुशी होती है तो दूसरा खुश नहीं होता। यह पहली बार है कि हर कोई हैरान और रोमांचित है और इसमें शामिल होना सम्मान की बात है। हम अद्भुत समय बिताने वाले हैं और यह ऐसा पल होगा जो पहले कभी नहीं हुआ।” डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हर कोई खुश है, चाहे वह यहूदी हों या मुसलमान या अरब देश।

You Might Also Like

केंद्रीय बजट: पीएमएवाई लाखों लोगों के लिए किफायती आवास की कुंजी
दिल्ली से पटना तक रावण दहन, धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव
हवालात में बंद कैदी ने गाया ‘मुझे पीने का शौक नहीं…,’ महिला कॉन्स्टेबल का रिएक्शन वायरल
ऑपरेशन सिंदूर : आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों की मौत, रोते हुए कहा- मैं भी मर जाता तो अच्‍छा होता…
सूडान : राजधानी खार्तूम में हवाई हमला, 17 नागरिकों की मौत
TAGGED:donald trumpGaza peace talksIndo-Pak warnobel peace prizePresident Trump
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
हिन्दी

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 : चीन को बड़ा आघात, यूरोपीय संसद ने की खेलों के बहिष्कार की घोषणा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 10, 2021
Rafael Nadal’s Yacht among the best in the World!
कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति ने भारत को तोड़ा: सीएम योगी ने Congress किया प्रहार
CBI ने सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी
गुजरात : वडोदरा में खड़े ट्रक से टकराई बस, 6 लोगों की मौत, 26 अन्य गंभीर रूप से घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?