hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर जाहिर की चिंता, पीएम मोदी ने की भेंट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर जाहिर की चिंता, पीएम मोदी ने की भेंट
राष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर जाहिर की चिंता, पीएम मोदी ने की भेंट

Vinayak Barot
Last updated: January 6, 2022 6:37 pm
Vinayak Barot
Published: January 6, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्‍ट्रपति भवन जाकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्‍ट्रपति ने इस दौरान पीएम से उनसे बुधवार को पंजाब में उनके काफिले की सुरक्षा में सेंध लगने की जानकारी ली और इस गंभीर चूक पर चिंता जाहिर की।

राष्ट्रपति भवन ने प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रपति कोविंद की मुलाकात को लेकर एक बयान जारी किया। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल पंजाब में उनके काफिले की सुरक्षा में हुई चूक पर सीधे उनसे जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति ने इस गंभीर चूक पर अपनी चिंता व्यक्त की।’

President Ram Nath Kovind met Prime Minister Narendra Modi at the Rashtrapati Bhavan today and received from him a first-hand account of the security breach in his convoy in Punjab yesterday. The President expressed his concerns about the serious lapse. pic.twitter.com/lzvAuriuGb

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 6, 2022

राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘आज राष्ट्रपति जी से मुलाकात की। उनकी चिंताओं और संवेदनाओं के लिए धन्यवाद। उनकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। वह हमेशा मेरे लिए संबल का स्रोत रहे हैं।’

Called on Rashtrapati Ji. Thankful to him for his concern. Grateful for his good wishes, which are always a source of strength. @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/g6Unl8WCJJ

— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2022

इस बीच उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पीएम मोदी से बात की है। उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उप राष्ट्रपति के अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘उप राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी से पंजाब में कल उनकी यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक को लेकर बात की। उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो सके।’

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडु ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई गंभीर चूक पर आज प्रधानमंत्री से बात की।

— Vice-President of India (@VPIndia) January 6, 2022

पंजाब सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय समिति, 3 दिनों में मांगी रिपोर्ट

इस बीच पंजाब सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। मुख्‍यमंत्री कार्यालय से जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस समिति में सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश मेहताब सिंह गिल और राज्‍य के गृह विभाग के प्रधान सचिव अनुराग वर्मा को शामिल किया गया है। यह समिति तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।

जांच समिति के मुखिया बोले – गंभीर है मामला, कोई चूक तो हुई है

जांच समिति के मुखिया जस्टिस मेहताब सिंह गिल ने कहा, ‘यह बेहद गंभीर मामला है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कहीं कुछ चूक हुई है। किसी की भी जिम्मेदारी तय करने से पहले हम इस चूक के बारे में पता लगाने का प्रयास करेंगे।’

You Might Also Like

यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- पुतिन से बात कर तनाव खत्म कराएं
ट्रंप का एलान- सार्थक बातचीत के बीच अगले 5 दिनों तक ईरानी पावर प्लांट्स व ऊर्जा ढांचे पर नहीं करेंगे हमले
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के ईनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ भारी बारिश, उड़ानों पर भी पड़ा असर
पीएमएफएमई के तहत 1 लाख से ज्‍यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मिली सहायता
TAGGED:pm modiPM's security lapsePM's visit to PunjabPresident Kovind
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल दौरे पर ‘द यरूशलम पोस्ट’ ने फ्रंट पेज पर लिखा, ‘दो प्राचीन राष्ट्रों ने एक नया अध्याय शुरू किया’

Revoi Editor
Revoi Editor
February 25, 2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- ‘सारनाथ में पर्यटकों व बौद्ध अनुयायियों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं’
આર્ટિકલ 370: 2014માં જ રામ માધવે કહ્યુ હતુ પીઓકે પણ લઈ લઈશું, પાકિસ્તાનના ભૂતપૂર્વ રાજદ્વારીનો દાવો
जुबीन गर्ग मौत मामला : 10 अक्टूबर को खुलेगा जहर का राज, सीएम सरमा ने दिए जांच तेज करने के आदेश
Talks between Centre and Farmers End in Deadlock as Agitators Stick to Repeal Demand, to Meet Again on December 9
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?