hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएमएफएमई के तहत 1 लाख से ज्‍यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मिली सहायता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएमएफएमई के तहत 1 लाख से ज्‍यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मिली सहायता
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

पीएमएफएमई के तहत 1 लाख से ज्‍यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मिली सहायता

Revoi Editor
Last updated: December 12, 2024 6:20 pm
Revoi Editor
Published: December 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12दिसंबर।  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना के तहत 31 अक्टूबर तक कुल 1,08,580 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को सहायता के लिए मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने सदन को बताया कि यह योजना वित्‍त वर्ष 2020-21 से वित्‍त वर्ष 2025-26 तक 10,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ चालू है। मंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर, 2024 तक पीएमएफएमई योजना के तहत सहायता के लिए कुल 1,08,580 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मंजूरी दी गई है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2024 तक पीएमकेएसवाई की संबंधित घटक योजनाओं के तहत 41 मेगा फूड पार्क, 399 कोल्ड चेन परियोजनाएं, 76 कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर, 559 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, 61 बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज सृजन परियोजनाएं और 51 ऑपरेशन ग्रीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

उन्‍होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय अपनी केंद्रीय क्षेत्र की प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उत्पादन प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएफपीआई) और केंद्र प्रायोजित पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना के माध्यम से देशभर में संबंधित उद्योगों की स्थापना और विस्तार के लिए लघु एवं मध्यम सहित खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएलआईएसएफपीआई का उद्देश्य वैश्विक खाद्य विनिर्माण चैंपियनों के निर्माण में सहायता करना तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य उत्पादों के भारतीय ब्रांडों का समर्थन करना है।

ये योजना वित्‍त वर्ष 2021-22 से वित्‍त वर्ष 2026-27 तक छह वर्ष की अवधि में 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ क्रियान्वित की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि अब तक योजना की विभिन्न श्रेणियों के तहत 171 खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों को सहायता के लिए मंजूरी दी गई है।

You Might Also Like

दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के हमलावर पर केस दर्ज, हत्या की कोशिश सहित 3 धाराएं लगीं
बिहार के सीतामढ़ी में बड़ा हादसा: आंधी के दौरान कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़, एक परिवार के पांच लोगों की मौत
पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में की पूजा, कहा- काशी पहुंच कर अभिभूत हूं
जनगणना 2027 का पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितम्बर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा – फरवरी 2027 में होगी आबादी की गणना
उद्योगपति गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत वैवाहिक बंधन में बंधे, हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा बनीं जीवन संगिनी
TAGGED:food processing enterprisesmicroPMFMEreceived assistance
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?