hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ
राष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

Revoi Editor
Last updated: July 25, 2024 9:07 pm
Revoi Editor
Published: July 25, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज राष्ट्रपति संपदा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय की कक्षा नौ के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रपति ने एक शिक्षिका की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों से वैश्विक समस्या ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चर्चा की।

As she completes the second year of her term today, President Smt Droupadi Murmu donned the role of a teacher that she once was. In her brief yet lively interaction with Class 9 students of Dr Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya in the President’s Estate, she imparted lessons on… pic.twitter.com/qv2t7CTRJt

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2024

अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने निभाई शिक्षिका की भूमिका 

राष्ट्रपति मुर्मू ने विद्यार्थियों को बताया, ‘हमें छह ऋतुओं के बारे में पढ़ाया जाता है, लेकिन हम ग्लोबल वार्मिंग के कारण केवल तीन गर्मी, ठंड और वर्षा का ही अनुभव करते हैं। उसमें भी खासकर गर्मी रहती है, उसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है।’

बच्चों को वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

द्रौपदी मुर्मू ने ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के उपायों के बारे में विद्यार्थियों के सुझाव लिए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुर्मू ने कहा, ‘हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें पानी की बर्बादी को कम करने और वर्षा जल संचयन के माध्यम से इसे संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए।’ उन्होंने पानी को बहने से बचाने, जरूरत से ज्यादा पानी की बर्बादी रोकने की बात कही।

LIVE: President Droupadi Murmu teaches the students of Class IX of Dr. Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya, President’s Estate, on completion of 2 year of Presidency https://t.co/FIrBrZp8qJ

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2024

ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चर्चा की

राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग के कारणों पर भी चर्चा की और उद्योग लगाने के लिए पेड़ों के अधिक काटे जाने पर चिंता जताई। उन्होंने घरों में एसी के इस्तेमाल को कम करने और जंगल को सुरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही वायु प्रदूषण पर भी चर्चा की और इसे कम करने के उपायों के बारे में बताया।

अपने संवाद की शुरुआत में राष्ट्रपति मुर्मू ने विद्यार्थियों से उनका नाम जाना और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, इसको लेकर प्रश्न किए। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विद्यार्थी अन्य विषयों के अलावा वैज्ञानिक और डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखते हैं।

जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के बारे में भी बात की और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

You Might Also Like

रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव को पछाड़ा, सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के दूसरे शीर्ष गेंदबाज
प्रमोद तिवारी ने सदन में उठाई मांग – ‘हेट स्पीच’ के दोषियों के चुनाव लड़ने पर लगे रोक
भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 79000 के पार, निफ्टी भी 557 अंक चढ़ा  
पीएम मोदी ने भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा को दिखाई हरी झंडी, जानिए इसकी खासियतें और कीमत
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने स्थापित किया विशेष नियंत्रण कक्ष
TAGGED:Draupadi MurmuKendriya Vidyalayalesson on environmental protectionPresident Murmu taught the students
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

સમાજવાદી પાર્ટીના સંરક્ષક મુલાયમસિંહ યાદવની તબિયત બગડી, હોસ્પિટલમાં ભરતી

Revoi
Revoi
June 24, 2019
Make-in-India: Walmart to triple exports to $10 bn by 2027
अब डेविस कप ड्रा में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, घरेलू टाई को अन्यत्र स्थानांतरित न करने पर अड़ा पीटीएफ
पीएम मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का किया उद्घाटन
महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि आज : पीएम मोदी व सीएम योगी समेत कई भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बापू के आदर्श विकसित भारत की प्रेरणा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?