hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : एक और क्लीन स्वीप की तैयारी,  भारत ने श्रीलंका को दिया 447 रनों का लक्ष्य
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : एक और क्लीन स्वीप की तैयारी,  भारत ने श्रीलंका को दिया 447 रनों का लक्ष्य
खेलहिन्दी

बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : एक और क्लीन स्वीप की तैयारी,  भारत ने श्रीलंका को दिया 447 रनों का लक्ष्य

Vinayak Barot
Last updated: March 14, 2022 12:34 am
Vinayak Barot
Published: March 13, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 13 मार्च। रोहित शर्मा की अगुआई में विजय रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और क्लीन स्वीप की तैयारी कर ली है। इस क्रम में यहां गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दूसरे दिवा-रात्रि टेस्ट में टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के समक्ष जीत के लिए 447 रनों का रखा और दूसरे दिन स्टंप्स उखाड़े गए तो मेहमानों ने सात ओवरों में एक विकेट पर 28 रन बनाए थे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम 2 दिनों में देख चुका है 30 विकेटों का पतन

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की प्रकृति को, जहां पहले दिन 16 और दूसरे दिन 14 विकेटों का पतन हो चुका है, देखते हुए कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि पहले टेस्ट की भांति यह मुकाबला भी तीसरे ही दिन भारत के पक्ष में परिणाम दे सकता है। यानी मोहाली टेस्ट तीसरे ही दिन पारी और 222 रनों से जीत चुकी रोहित एंड कम्पनी सोमवार को 2-0 से सीरीज पर अपना नाम लिखा सकती है।

भारत घरेलू सीजन में हालिया महीनों के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिनी व टी20 सीरीज और अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज समान अंतरों 3-0 से जीत चुका है। अब टेस्ट सीरीज के जरिए पांचवें क्लीन स्वीप की तैयारी है।

बुमराह (5-24) के सामने श्रीलंका की पहली पारी 109 पर सिमटी

मुकाबले की बात करें तो पहली पारी में श्रेयस अय्यर के 92 रनों की मदद से भारत जहां 252 रनों तक पहुंचा था वहीं रविवार की दोपहर जसप्रीत बुमराह (5-24) और उनके साथी गेंदबाजों के सामने 6-86 से आगे बढ़ी मेहमानों की पारी पहले ही घंटे में 35.5 ओवरों में 109 रनों पर सिमट गई।

पंत की तीव्रतम फिफ्टी, श्रेयस का लगातार दूसरा अर्धशतक

पहली पारी में 143 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरी पारी शुरू की तो कप्तान रोहित शर्मा (46), हनुमा विहारी (35) और मयंक अग्रवाल (22) की उपयोगी पारियों के बाद ऋषभ पंत के बल्ले से जहां भारतीय टेस्ट इतिहास का तीव्रतम पचासा (50 रन, 31 गेंद, दो छक्के, सात चौके) आ गया वहीं श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरा अर्धशतक (67 रन, 87 गेंद, नौ चौके) जड़ दिया। इन अंशदानों की मदद से टीम अंतिम घंटे में नौ विकेट पर 303 रन बनाकर पारी घोषित करने में सफल हो गई।

FIFTY!

Back to back half-centuries for @ShreyasIyer15 👏👏

Live – https://t.co/loTQPg3SYl #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/Dmuc1qhJIq

— BCCI (@BCCI) March 13, 2022

स्कोर कार्ड

इसके पर्व श्रीलंका ने पहले दिन के अपने स्कोर छह विकेट पर 86 रन (30 ओवर) से पारी आगे बढ़ाई तो बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने सिर्फ 5.5 ओवरों में बचे चार विकेट आपस में बांट लिए। एक पारी में आठवीं बार पांच शिकार करने वाले बुमराह के अलावा अश्विन व मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल के हाथ एक सफलता लगी। श्रीलंकाई पारी में अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (43 रन, 85 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) और एम्बुल्डेनिया (21 रन, 38 गेंद, तीन चौके) को छोड़ अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

You Might Also Like

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले – ‘राष्ट्रपति से मिलकर उनसे माफी मांगूंगा, लेकिन पाखंडियों से नहीं’
शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली : दोनों संवेदी सूचकांक 7 माह के उच्चस्तर पर, निफ्टी 25000 के पार
तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स में इतने अंकों की तेजी
प्रियंका गांधी, उमर अब्दुल्ला व असदुद्दीन ओवैसी ने खामेनेई की मौत की कड़ी निंदा की
अमित शाह बोले – ‘हम देश को मार्च, 2026 तक नक्सल समस्या से मुक्त कर लेंगे’
TAGGED:2nd TestBengaluru Day-night TestCricketindiaRISHABH PANTShreyas Iyersri lanka
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?