1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या में नवरात्रि और रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू, भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन ने की बैठक
अयोध्या में नवरात्रि और रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू, भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन ने की बैठक

अयोध्या में नवरात्रि और रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू, भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन ने की बैठक

0
Social Share

अयोध्या, 26 फरवरी। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र की नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को इसका समापन होगा। नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनजर अयोध्या में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट और अधिकारियों के बीच बैठक शुरू हो चुकी है।

जिला मजिस्ट्रेट निखिल टिकाराम ने आगामी त्योहारों के लिए की गई तैयारियों के बारे में एक न्यूज एजेंसी से कहा, “19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। 27 मार्च को राम नवमी मनाई जाएगी। चूंकि यह भगवान राम की जन्मभूमि है, इसलिए स्थानीय और विदेशी दोनों ही क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं और मंदिर के कपाट भी पूरे दिन खुले रहते हैं। आने वाले त्योहारों में होने वाली तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ न्यास के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई।

उन्होंने बताया कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी अयोध्या की यात्रा करेंगी और ऐसे में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा। हमारे पास 1 महीने का समय है और इसी संबंध में बैठकें की जा रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही लगातार हर साल भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल अयोध्या में राम मंदिर और आसपास के मंदिरों के दर्शन के लिए 4-5 करोड़ लोगों की भीड़ पहुंचती है।

ऐसे में रामनवमी के मौके पर अधिक संख्या में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। भक्तों की भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से ही प्रशासन और मंदिर प्रशासन मिलकर भक्तों के सुलभ दर्शन की योजना बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंचेंगे और पहले दिन भक्तों की भीड़ भी बढ़ सकती है। ऐसे में अयोध्या और राम मंदिर की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला भी किया जाएगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code