1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Lucknow Fire Tragedy: आदित्य की मां की मांग- दोषियों को कड़ी सजा, 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी
Lucknow Fire Tragedy: आदित्य की मां की मांग- दोषियों को कड़ी सजा, 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी

Lucknow Fire Tragedy: आदित्य की मां की मांग- दोषियों को कड़ी सजा, 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी

0
Social Share

सीतापुर, 25 जून। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों में सीतापुर निवासी आदित्य श्रीवास्तव भी शामिल थे। हादसे के बाद आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव ने प्रशासनिक लापरवाही को घटना का प्रमुख कारण बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि इस हादसे में 15 बच्चों की जान गई है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को दी गई 5 लाख रुपये की सहायता राशि पर्याप्त नहीं है। उनकी मांग है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं किए गए, जिसके चलते कई बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। उनका कहना है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को केवल गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का जिक्र करते हुए कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने सीएम से कहा था कि जिस तरह उनके दौरे के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं तेजी से की गईं, यदि हादसे के दिन भी ऐसी तत्परता दिखाई जाती तो कई बच्चों की जान बच सकती थी। परिजनों ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा किसी भी स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश न की जाए।

  • क्या हैं परिजनों की प्रमुख मांगें?

1- प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा।

2- परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी।

3- हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई।

4- मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code