hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर भारत में प्री-मानसून की आहट, राजस्थान-पंजाब से लेकर दिल्ली तक आंधी-बारिश की चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर भारत में प्री-मानसून की आहट, राजस्थान-पंजाब से लेकर दिल्ली तक आंधी-बारिश की चेतावनी
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर भारत में प्री-मानसून की आहट, राजस्थान-पंजाब से लेकर दिल्ली तक आंधी-बारिश की चेतावनी

Revoi Editor
Last updated: March 14, 2026 3:40 pm
Revoi Editor
Published: March 14, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 मार्च। शीतकाल की विदाई के बाद देश के कई हिस्सों में ग्रीष्मकाल की हनक दिखाई दे रही है, तभी उत्तर भारत में प्री-मानसून के आगमन की आहट भी मिलने लगी है। इस क्रम में मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले कुछ दिनों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी तेजी से बढ़ रही है। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है जबकि दिल्ली में भी पारा 37 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। इसी बढ़ती गर्मी के कारण प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने लगी हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 14 मार्च से उत्तर राजस्थान में गरज-चमक और धूलभरी आंधी की शुरुआत हो सकती है। इसके बाद 15 मार्च के आसपास पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं, बिजली चमकने और आंधी-तूफान जैसी स्थितियां बन सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में नुकसान की आशंका भी है। इन गतिविधियों से बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 से 22 मार्च के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम और ज्यादा सक्रिय रह सकता है और इस दौरान बारिश व आंधी-तूफान की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की कमी आएगी जबकि 15 से 18 मार्च के बीच फिर से गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी संभव है जबकि 15-16 मार्च को इसकी तीव्रता बढ़ सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 15 से 17 मार्च के बीच तेज हवाओं (30–50 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है। उत्तर प्रदेश में 15-16 मार्च और राजस्थान में 14-15 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 18 मार्च तक बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है.

अरुणाचल प्रदेश में 15 मार्च तक कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है जबकि असम और मेघालय में 13-15 मार्च को भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13-16 मार्च, पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 मार्च तथा पूर्व मध्य प्रदेश में 15-16 मार्च को बारिश और गरज-चमक की संभावना है। तेलंगाना में 15-16 मार्च और तटीय आंध्र प्रदेश में 16-18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में गंभीर लू तथा गुजरात क्षेत्र में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

You Might Also Like

महागठबंधन सरकार पर बरसे अमित शाह – ‘नीतीश बाबू की पीएम बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया’
यूक्रेन ने सस्ते दाम में रूसी तेल खरीदने पर भारत को कोसा, कहा – ‘यदि आप हमारे दुखों से लाभान्वित होते हैं…’
AI इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या केस : जौनपुर में ससुराल पर लटका ताला  
केंद्र सरकार का निर्णय : प्रवासी वीजा योजना की अवधि 5 वर्षों के लिए बढ़ाई गई
बॉलीवुड : करण जौहर की बर्थडे पार्टी से चुपचाप निकले आर्यन खान हुए ट्रोल, लोग बोले- ‘ऑलवेज हाई रहते हैं’
TAGGED:north indiaPre-Monsoon Signs EmergeRajasthan and Punjab to DelhiStorm and Rain Warning Issued
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?