hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यौन शोषण मामला : प्रज्वल रेवन्ना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यौन शोषण मामला : प्रज्वल रेवन्ना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यौन शोषण मामला : प्रज्वल रेवन्ना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत

Revoi Editor
Last updated: November 10, 2024 1:58 am
Revoi Editor
Published: November 10, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 9 नवम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जनता दल (सेक्यूलर) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। चूंकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था, लिहाजा पूर्व सांसद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शीर्ष अदालत जमानत याचिका पर सोमवार, 11 नवम्बर को सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले कथित वीडियो लीक होने के बाद महिलाओं के यौन उत्पीड़न के कुछ मामले सामने आए थे। रेवन्ना ने अधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यह मामला सोमवार को न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की बेंच के समक्ष आने वाला है।

प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को इस मामले में मिल चुकी है जमानत

प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी और उनकी मां भवानी रेवन्ना को, जिन्हें भी शिकायत में आरोपित बनाया गया है, अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

पिछले लोकसभा चुनाव में 40 हजार से अधिक मतों से परास्त हुए रेवन्ना द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका में हाई कोर्ट के 21 अक्टूबर को पारित आदेश को चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट के जज जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने कहा था कि प्रज्वल के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया वासना और इंद्रियों की भ्रष्टता को दर्शाते हैं, जिसका समाज पर भयावह प्रभाव पड़ा है।

जर्मनी से लौटते ही प्रज्वल को गिरफ्तार कर लिया गया था

गत मई में प्रज्वल को जर्मनी से लौटने पर सीआईडी ​की एसआईटी ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। सैकड़ों अश्लील वीडियो सामने आने के बाद रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी भाग गए थे, जहां वह 35 दिनों तक रहे। अश्लील वीडियो में कथित तौर पर रेवन्ना को कई महिलाओं के साथ दिखाया गया था।

 

You Might Also Like

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की देशवासियों से अपील – 2 से 15 अगस्त तक अपनी DP पर लगाएं तिरंगा
H-1B वीजा मसले पर भी पार्टी लाइन के विपरीत बोले शशि थरूर – ‘दीर्घकालिक रूप से यह भारत के लिए बेहतर साबित होगा’
अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव ICC ‘मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित
यूपी के उन्‍नाव में भीषण हादसा, शव लेकर आ रही एंबुलेंस की वाहन से टक्‍कर, मां-बेटी समेत चार की मौत
देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई
TAGGED:Prajwal filed bail plea in Supreme CourtPrajwal Revannasexual abuse case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?