Homeहिन्दीराजनीतिपीएम मोदी की हुंकार - त्रिपुरा में एक बार फिर डबल इंजन...

पीएम मोदी की हुंकार – त्रिपुरा में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी

नई दिल्ली, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं। उन्होंने अंबासा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए हुंकार भरी कि राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि विकास का इंजन रुकना नहीं चाहिए। राज्य में अब पिछड़ापन नहीं है। हमारे पास माता, बहनों का आर्शीवाद है। पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब बीजेपी के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब, राज्य में महिला सशक्तिकरण है और जीवनयापन करना आसान है।

त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली

पीएम मोदी ने कहा कि, दशकों तक कांग्रेस और कम्युनिस्टों के शासन ने त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली। भाजपा सरकार त्रिपुरा में विकास लाई। हिंसा अब त्रिपुरा की पहचान नहीं रही। बीजेपी ने राज्य को भय और हिंसा से मुक्त बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments