hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में 48 घंटे का अलर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में 48 घंटे का अलर्ट
राजनीतिहिन्दी

जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में 48 घंटे का अलर्ट

Vinayak Barot
Last updated: June 24, 2021 11:54 am
Vinayak Barot
Published: June 24, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 जून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक आहूत की गई है। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित गुपकार गठबंधन के 14 नेताओं के इस बैठक में भाग लेने की संभावना है। हालांकि गुपकार संगठन के अधिकतर दलों ने साफ कर दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर से जुड़े अपने पुराने एजेंडे पर ही बात करेंगे।

इस बीच आतंकियों की हरकतों को देखते हुए सुरक्षा बलों के लिए जम्मू-कश्मीर मे 48 घंटे का हाई अलर्ट का एलान किया गया है। राज्य में इंटरनेट सेवा को भी 24 घंटे तक सस्पेंड किए जाने की चर्चा है।

बैठक में भागीदारी के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के चेयरमैन सैयद अल्ताफ बुखारी और पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन, मुजफ्फर हुसैन बेग और भारतीय जनता पार्टी के तीनों नेता बुधवार को ही दिल्ली आ चुके थे। डॉ. अब्दुल्ला सहित कुछ अन्य नेता गुरुवार को आएंगे।

उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू किए जाने के बाद पीएम मोदी ने राजनीतिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पहली बार केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के 14 नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

पीडीपी और गुपकार के एजेंडे पर बात करेंगी महबूबा

इस बीच पीडीपी के वरिष्ठ नेता सैयद ताहिर ने कहा कि महबूबा बैठक में पांच अगस्त, 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति की बहाली, राजनीतिक कैदियों की रिहाई का मुद्दा उठाएंगी। जम्मू-कश्मीर में अगर स्थायी शांति बहाली करनी है तो संबंधित सभी पक्षों से बातचीत जरूरी है और यही बात वह बैठक में करेंगी। वह पीडीपी और पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के एजेंडे पर बात करेंगी।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने फिर की बैठक

उधर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ फिर बैठक की। बैठक में जम्मू संभाग के नेता भी शामिल हुए। बैठक के बाद पूर्व एमएलसी एवं जम्मू संभाग के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा, ‘डॉ. अब्दुल्ला पीएम के साथ बैठक में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह इस क्षेत्र के सबसे कद्दावर नेता हैं, हमें उनमें पूरी आस्था है। जम्मू-कश्मीर को राज्य बनाए जाने और विधानसभा चुनाव कराए जाने पर नेकां की तरफ से जोर दिया जाएगा।’

राणा ने यह भी कहा कि चूंकि बैठक का एजेंडा तय नहीं है, इसलिए डॉ. अब्दुल्ला मौके पर कोई भी फैसला ले सकते हैं। पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा, ‘बैठक कामयाब रहेगी, हमें उम्मीद है जो हमारा था, हमें लौटाया जाएगा।’

बुखारी बोले – उम्मीद है, वादे पूरा करेंगे मोदी

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के चेयरमैन सैयद अल्ताफ बुखारी ने कहा, ‘अब गुरुवार का इंतजार कीजिए। हम जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक हितों के संरक्षण को सुनिश्चित बनाएंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ किए अपने वादों को पूरा करेंगे।’

You Might Also Like

कोटा में कोचिंग संस्थानों को नीट, जेईई अभ्यर्थियों के नियमित टेस्ट पर रोक लगाने का निर्देश
तेलंगाना : हैदराबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश : पूर्व भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी 6 हफ्ते में खाली करें सरकारी बंगला
राजस्थान : सीकर में फ्लाईओवर से टकराई बस, 12 यात्रियों की मौत, 30 घायल
ज्ञानवापी केस : मुस्लिम पक्ष ने जिला अदालत में दाखिल की आपत्ति, परिसर में खुदाई करने का ASI पर लगाया आरोप
TAGGED:All Party Meetingjammu and kashmirLeaderspm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?