पीएम मोदी के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल फिर एक वर्ष के लिए बढ़ा

नई दिल्ली, 4 जून। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल दूसरी बार एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल अब 10 जून, 2027 तक बढ़ाया गया है।

हिमाचल कैडर के रिटायर्ड IAS का पहले भी बढ़ चुका है कार्यकाल

1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी तरुण कपूर को वर्ष 2022 के मई माह में पीएम मोदी के सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद जब जून, 2024 में उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था, तब कार्यकाल को दो वर्षों के लिए आगे बढ़ा दिया गया।

सरकार के भरोसे को दर्शाता है एक्सटेंशन

पीएमओ में ज्वॉइन करने से पहले तरुण कपूर ने नवम्बर, 2021 तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सेक्रेट्री के तौर पर काम किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ उनका निरंतर जुड़ाव, उनके प्रशासनिक अनुभव और नीतिगत विशेषज्ञता पर सरकार के भरोसे को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular