hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Revoi Editor
Last updated: July 15, 2025 3:37 pm
Revoi Editor
Published: July 15, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल को जन्मदिन की बधाई दी है। भूपेंद्रभाई आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे हमेशा से लोगों की सेवा और गुजरात की प्रगति के लिए तत्पर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

Birthday wishes to Gujarat CM Shri Bhupendrabhai Patel. He’s always been passionate about serving people and working towards Gujarat’s progress. May he be blessed with a long and healthy life.@Bhupendrapbjp

— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2025

पीएम मोदी और सीएम पटेल की फोन पर भी हुई बातचीत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल के बीच फोन पर भी बातचीत हुई है। भूपेंद्र पटेल ने अपने 64वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री को विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दीं शुभकामनाएं

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने गुजरात में विकास व जनकल्याण के जो कीर्तिमान बनाए थे, आप उसे निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। सोमनाथ दादा से आपके सुखद, स्वस्थ व उत्तम जीवन की कामना करता हूं।”

गुजरात के मुख्‍यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी ने गुजरात में विकास व जनकल्याण के जो कीर्तिमान बनाए थे, आप उसे निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। सोमनाथ दादा से आपके सुखद, स्वस्थ व उत्तम जीवन की कामना करता हूँ।

ગુજરાતના મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ…

— Amit Shah (@AmitShah) July 15, 2025

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में राज्य की प्रगति और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। ईश्वर से आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी भूपेंद्रभाई को दीं शुभकामनाएं

भाजपा शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे गुजरात के सभी विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और राज्य के परिदृश्य को बदल रहे हैं। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

You Might Also Like

बकरीद 2026 : इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की लोगों से अपील- ईदगाहों में ही अदा की जाए नमाज
राष्ट्रपति पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
कंझावला कांड पर गृह मंत्रालय का एक्शन – 3 पीसीआर वैन और 2 पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी निलंबित
‘बीमार सोनिया गांधी की सेहत के साथ खेला जा रहा है’, ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
संसद का मॉनसून सत्र : लोकसभा ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
TAGGED:Bhupendrabhai PatelGujarat CM's birthdayPM Modi wishes
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?