1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी जुलाई में फ्रांस जाएंगे, 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि
पीएम मोदी जुलाई में फ्रांस जाएंगे, 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि

पीएम मोदी जुलाई में फ्रांस जाएंगे, 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को बैस्टील डे परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस के दौरान फ्रांस की पारंपरिक सैन्य परेड में सम्मानित अतिथि बनने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने शुक्रवार को इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फ्रेंच और हिन्दी दोनों में ट्वीट किया। पीएम मोदी की यात्रा को फ्रांस और भारत के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी’ की 25वीं वर्षगांठ के साथ जोड़ा जा रहा है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने बयान में कहा, ‘भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल फ्रांसीसी बलों के साथ परेड में भाग लेगा। यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे समय की बड़ी चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की संयुक्त पहल को भी आगे बढ़ाएगी।’

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘पीएम मोदी की यात्रा हमारे रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को निर्धारित करके भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी में अगले चरण की शुरुआत करने की उम्मीद है। भारत और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लक्ष्यों और सिद्धांतों की रक्षा करते हैं। भारत और फ्रांस विशेष रूप से यूरोप और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code