hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी SCO समिट के लिए चीन जाएंगे, गलवान झड़प के बाद पहली बार करेंगे पड़ोसी देश की यात्रा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी SCO समिट के लिए चीन जाएंगे, गलवान झड़प के बाद पहली बार करेंगे पड़ोसी देश की यात्रा
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी SCO समिट के लिए चीन जाएंगे, गलवान झड़प के बाद पहली बार करेंगे पड़ोसी देश की यात्रा

Revoi Editor
Last updated: August 6, 2025 8:42 pm
Revoi Editor
Published: August 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इसी माह 31 अगस्त को दो दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगे। 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन का दौरा करेंगे। उसके पहले प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त को जापान जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से एक सितम्बर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन का दौरा करेंगे। यह 2019 के बाद से पीएम मोदी की पहली चीन यात्रा भी होगी। SCE बैठक में भाग लेने से पहले प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त को जापान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहां से पीएम मोदी चीन जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की यह चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर रूस से तेल खरीदने के लिए निशाना साधा है। अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि Brics समूह डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती देता है।

राजनाथ व जयशंकर इसी वर्ष चीन दौरा कर चुके हैं

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित एससीओ बैठकों में भाग लिया था। जयशंकर ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी। उन्हें भारत-चीन संबंधों में हालिया घटनाक्रमों से अवगत कराया था। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में निरंतर नेतृत्व मार्गदर्शन के महत्व पर जोर दिया था।

मई, 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों के बाद भारत और चीन के बीच संबंध बेहद खराब हो गए थे। इस झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान चली गई थी जबकि चीनी पक्ष के भी कई सैनिकों की मौत हुई थी। इस झटप के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन जा रहे हैं।

चार वर्षों से अधिक समय तक तनावपूर्ण संबंधों के बाद पीएम मोदी ने 23 अक्टूबर, 2024 को कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। इससे दो एशियाई दिग्गजों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नई जान फूंकने का संकेत मिला था।

दोनों नेताओं ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में 2020 में उत्पन्न हुए मुद्दों के पूर्ण समाधान और सैनिकों की वापसी के समझौते का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मतभेदों और विवादों को उचित ढंग से संभालने और उन्हें शांति भंग न करने देने के महत्व पर जोर दिया। वर्ष 2018 के बाद पीएम मोदी का यह पहला चीन दौरा होगा।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू
सीएम योगी की घोषणा : एलडीबी से लघु-सीमांत किसानों को अब सिर्फ 6% ब्याज दर पर ऋण
बाली शिखर सम्मेलन का समापन, इंडोनेशिया ने भारत को औपचारिक रूप से सौंपी जी-20 की अध्यक्षता
अरावली हिल्स विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक, नई समिति का होगा गठन
आईपीएल 2022 : मेगा नीलामी से ठीक पहले बीसीसीआई ने जोड़े 10 नए नाम, अब 600 खिलाड़ियों की लगेगी बोली
TAGGED:First visit after Galwan clashPM Modi will participate in SCO summitPM Modi will visit China
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?