1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से कहा – भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से कहा – भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से कहा – भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण

0
Social Share

बाली, 15 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी में भारत दुनिया के लिए आशा की एक किरण है। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मंगलवार को इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

भारत अभूतपूर्व गति से प्रगति पथ पर अग्रसर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अभूतपूर्व गति से प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस प्रगति यात्रा में भारत की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेश और उद्योगों के योगदान का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भारतीय दवाओं और टीकों से पूरे विश्व को मिले लाभ को भी याद किया।

साझा विरासत और संस्कृति के माध्यम से जुड़े हैं भारत और इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के साथ भारत के घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश साझा विरासत और संस्कृति के माध्यम से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया में कई समानताएं हैं। उदाहरण के तौर पर बाली से 15 सौ किलोमीटर दूर ओडिशा के कटक में बाली जात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन भारत और इंडोनेशिया के हजारों वर्ष पुराने रिश्तों का महोत्सव है।

चुनौती भरे समय में इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा रहा है भारत

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, भारत इंडोनेशिया की रामायण परम्परा को गर्व से याद करता है। उन्होंने कहा कि चुनौती भरे समय में भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। इसी क्रम में जब 2018 में इंडोनेशिया में महा भूकंप आया था तो भारत ने ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था।

भारतीय समुदाय इंडोनेशिया के विकास और खुशहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवंशियों की उपलब्धियां भारत को गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय इंडोनेशिया के विकास और खुशहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code