hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत को अब समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना मंजूर नहीं : पीएम मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत को अब समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना मंजूर नहीं : पीएम मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत को अब समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना मंजूर नहीं : पीएम मोदी

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2021 11:55 am
Vinayak Barot
Published: November 5, 2021
Share
SHARE

देहरादून, 5 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को अब समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना मंजूर नहीं है। देश अब अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है। शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में 320 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों और आस्था के केंद्रों को गौरवभाव से देखा जा रहा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारे यहां सदियों से चारधाम यात्रा का महत्व रहा है, द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन की, शक्तिपीठों के दर्शन की, अष्टविनायक जी के दर्शन की, ये सारी यात्राओं की परंपरा, ये तीर्थाटन हमारे यहां जीवन काल का हिस्सा माना गया है। अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को, आस्था के केंद्रों को उसी गौरवभाव से देखा जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए।’

Speaking at Kedarnath. Watch. https://t.co/QtCLIbRZy7

— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2021

अयोध्या का दीपोत्सव पूरी दुनिया ने देखा, विश्वनाथ धाम का तेजी से विकास हो रहा

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है। अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा। भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है। विश्वनाथ धाम का कार्य बहुत तेज गति से पूर्णता की तरफ आगे बढ़ रहा है।’

भविष्य में श्रद्धालु केबल कार के जरिए केदारनाथ जी तक आ सकेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाईवेज से जुड़ रहे हैं। भविष्य में यहां केदारनाथ जी तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं। हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है।

आदि शंकराचार्य ने देश, समाज और मानवता के लिए एक सशक्त परंपरा खड़ी की

पीएम मोदी ने कहा, एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था। लेकिन, भारतीय दर्शन तो मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को पूर्णता के साथ, होलिस्टिक वे में देखता है। आदि शंकराचार्य जी ने समाज को इस सत्य से परिचित कराने का काम किया। आदि शंकराचार्य जी ने पवित्र मठों की स्थापना की, चार धामों की स्थापना की, द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पुनर्जागरण का काम किया। उन्होंने सबकुछ त्यागकर देश, समाज और मानवता के लिए जीने वालों के लिए एक सशक्त परंपरा खड़ी की।’

प्रधानमंत्री @narendramodi ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के अंतर्गत स्थापित कार्यों का लोकार्पण किया #PMAtKedarnath pic.twitter.com/ZSlAu9o7Ks

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) November 5, 2021

आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का मेल भगवान शंकर की कृपा का परिणाम

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी को याद करते हुए कहा, ‘बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा।’

उन्होंने कहा, ‘इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं। मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री धामी जी का, और इन कामों की जिम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं।’

You Might Also Like

अतीक-अशरफ हत्याकांड : लापरवाही के आरोप में एसीपी हटाए गए, एसएचओ समेत 5 पुलिककर्मी निलंबित
किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की आवश्यकता : वेंकैया नायडू
Satish Kaushik Death Case: महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शुरू की नए सिरे से जांच
संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसम्बर तक, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, Cash for Query मामले की जांच करेगी CBI
TAGGED:Adiguru ShankaracharyaDevelopment of Kedarnath DhamKedarnath Dhampm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?