hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर पीएम मोदी ने लगाया विराम, बोले- ‘कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर पीएम मोदी ने लगाया विराम, बोले- ‘कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया’
राष्ट्रीयहिन्दी

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर पीएम मोदी ने लगाया विराम, बोले- ‘कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया’

Revoi Editor
Last updated: May 16, 2026 6:33 pm
Revoi Editor
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 मई। विदेश जाने का सपना देख रहे लोगों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में विदेश यात्रा पर नया टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाए जाने की जो खबरें उड़ रही थीं, उन पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगाम लगा दी है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि विदेशी यात्रा पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ डालने या पाबंदी लगाने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

Contents
रिपोर्ट के दावों को पीएम ने बताया ‘सिरे से गलत’‘ईज ऑफ लिविंग’ पर सरकार का जोर

रिपोर्ट के दावों को पीएम ने बताया ‘सिरे से गलत’

दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि युद्ध की वजह से बढ़ते आर्थिक दबाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आयात लागत को कम करने के लिए केंद्र सरकार विदेश यात्रा पर अस्थायी रूप से एक साल के लिए कोई नया टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। इन खबरों ने यात्रियों और पर्यटन जगत के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि विदेशी यात्रा पर ऐसे किसी भी प्रतिबंध का सवाल ही नहीं उठता।

‘ईज ऑफ लिविंग’ पर सरकार का जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य देश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ (आम जनता का जीवन सुगम बनाना) को और बेहतर बनाना है। पीएम मोदी के इस दो-टूक बयान के बाद अब उन तमाम अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है, जिनमें विदेशी दौरों को महंगा करने की बात कही जा रही थी।

You Might Also Like

राहुल गांधी ने कहा – ‘चुनाव होने पर स्पष्ट हो जाएगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं’
टी20 सीरीज : अभिषेक व रिंकू की विस्फोटक पारियों से टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त, पहले मैच में न्यूजीलैंड 48 रनों से हारा
इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो की गोली मारकर हत्या
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में कर्नल, मेजर और पुलिस के डीएसपी समेत 24 घंटे में पांच सैनिक शहीद, ऑपरेशन जारी
IPL 2024: इकाना में LSG और KKR के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज, लखनऊ को जीत का तोहफा देने उतरेंगे सुपरजायंट्स
TAGGED:Central Governmentforeign travelForeign travel taxpm modiPrime Minister Modi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 5, 2022
સોનિયા ગાંધીએ કોંગ્રેસના નેતાઓ સાથે બેઠક કરી, મોદી સરકાર પર સાધ્યું નિશાન
‘झूठी ईशनिंदा की खौफनाक सजा’… जब हिरासत में था दीपू, तो मारा कैसे गया? तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेश सरकार पर उठाए गंभीर सवाल
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,500 स्तर से ऊपर, जानिए निफ्टी का हाल
बांधों के निर्माण के कारण सतलुज छोटी नदी में तब्दील हो गई है : न्यायमूर्ति संजय करोल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?