पेरिस, 18 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस व स्लोवाकिया का अपना छह दिवसीय आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद गुरुवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी ने इस लाभप्रद दौरे के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, सरकार व फ्रांस के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भारत व फ्रांस की दोस्ती और मजबूत होगी।
‘एंगेजमेंट और नतीजों के मामले में व्यापक रहा फ्रांस दौरा’
पीएम मोदी ने दिल्ली रवानगी के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘फ्रांस का यह दौरा एंगेजमेंट और नतीजों के मामले में बहुत व्यापक रहा है। इसकी शुरुआत नीस से हुई, जहां भारत इनोवेट्स प्रोग्राम हुआ, उसके बाद G7 के लिए एवियन गया और फिर पेरिस में वीवाटेक 2026 और एक बड़े कम्युनिटी प्रोग्राम को एड्रेस करने के साथ ही मैं CEOs से भी मिला। मैं अपने दोस्त राष्ट्रपति मैक्रों, सरकार और फ्रांस के लोगों का खास तौर पर इस गर्मजोशी के लिए शुक्रगुजार हूं। आने वाले समय में भारत-फ्रांस की दोस्ती और भी मजबूत होगी।’
This visit to France has been extensive when it comes to engagement and outcomes. It began in Nice, where the Bharat Innovates programme was held, followed by Evian for G7 and then in Paris, where I addressed VivaTech 2026 and a large community programme, as well as met CEOs.
I…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026
इसके पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को गर्मजोशी के साथ विदाई दी। मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, ‘नीस, एवियन और पेरिस में इन दिनों को आपके साथ बिताना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’ इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘अब आपको अपना वादा पूरा करना होगा। फरवरी में आपको भारत आना है और थोड़ा ज्यादा समय लेकर आना है।’ राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, ‘फरवरी में मैंने वादा किया है कि मैं सिर्फ आपके लिए आऊंगा। धन्यवाद, अपना ख्याल रखिए।’ इसके बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे को धन्यवाद कहा।
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 18, 2026
इससे पहले गुरुवार को मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिन्दी में एक खास विदाई वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें दोनों नेताओं के बीच की शानदार दोस्ती साफ दिखाई दी। मैक्रों ने हिन्दी में कहा, ‘प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है कि आप नीस, एवियन और पेरिस आए। आपका यहां स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हुई। भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।’
Priye mitr @NarendraModi. pic.twitter.com/BXPVenkrXi
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 18, 2026
इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरी हिन्दी सही थी, लेकिन मेरे प्रिय प्रधानमंत्री, मैं आपकी दोस्ती के लिए आपका बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। फ्रांस आपसे प्यार करता है। मुझे बहुत खुशी है कि आप दिल्ली लौटने से पहले यहां अपने कई दोस्तों के साथ आए। मैं अगले फरवरी में आपसे मिलने भारत आऊंगा, लेकिन आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। अपना ख्याल रखिए।’
पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा के लिए नीस पहुंचे थे। स्लोवाकिया की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए एवियन पहुंचे और बाद में पेरिस में आयोजित वीवा टेक्नोलॉजी (पेरिस वीवाटेक) सम्मेलन में शामिल हुए।

