1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने बेगूसराय में औंटा-सिमरिया पुल जनता को किया समर्पित
पीएम मोदी ने बेगूसराय में औंटा-सिमरिया पुल जनता को किया समर्पित

पीएम मोदी ने बेगूसराय में औंटा-सिमरिया पुल जनता को किया समर्पित

0
Social Share

बेगूसराय, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे और औंटा-सिमरिया पुल को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। पीएम मोदी का इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने गीत गाकर स्वागत किया।

पीएम मोदी ने गंगा नदी पर नवनिर्मित 6 लेन औंटा-सिमरिया पुल पर रोड शो करते हुए सीएम नीतीश कुमार के साथ लोगों का अभिवादन किया। लोगों में पीएम मोदी के आगमन को लेकर खास उत्साह दिखा।‎ ‎इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

 

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा

‎गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज के शुरू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा। यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ता है। इसकी लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ को मिलाकर परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इस परियोजना पर लगभग 1871 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ‎

6 लेन गंगा ब्रिज के निर्माण पप 1871 करोड़ रुपये खर्च

पटना जिले के मोकामा को बेगूसराय से जोड़ने वाली यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो सात दशक पुराने राजेंद्र सेतु का विकल्प प्रदान करेगी। महत्त्वपूर्ण एनएच-31 कॉरिडॉर पर स्थित, यह पुल 4लेन/6लेन औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगुसराय) खड्याचा केंद्र बिंदु बना है। इसका महत्व सिर्फ इसकी इंजीनियरिंग शक्ति में नहीं है, बल्कि बिहार के लिए कनेक्टिविटी और विकास के वादे में भी है।

पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है नया पुल

नया 6 लेन का पुल, पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। यह पटना और मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एक सीधा और आधुनिक विकल्प प्रदान करता है, न केवल यातायात के प्रवाह को बहाल करता है, बल्कि नदी के दोनों किनारों पर समुदायों की आशा और महत्वाकांक्षा को पूरा करता है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code