hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जयशंकर ने ईरान व इजराइल के विदेश मंत्रियों से की बात, संयम बरतने व संवाद के रास्ते पर लौटने की अपील की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > जयशंकर ने ईरान व इजराइल के विदेश मंत्रियों से की बात, संयम बरतने व संवाद के रास्ते पर लौटने की अपील की
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जयशंकर ने ईरान व इजराइल के विदेश मंत्रियों से की बात, संयम बरतने व संवाद के रास्ते पर लौटने की अपील की

Revoi Editor
Last updated: March 1, 2026 2:55 am
Revoi Editor
Published: March 1, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 फरवरी। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए तनाव कम कराने की पहल की है। इस क्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को ईरान और इजराइल के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग फोन पर बातचीत कर उनसे तत्काल तनाव घटाने, संयम बरतने और संवाद के रास्ते पर लौटने की अपील की।

अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी काररवाई से क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसी पृष्ठभूमि में जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत कर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने से रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Had a telecon with Iranian FM Seyed Abbas Araghchi this evening.
Shared India’s deep concern at the recent developments in Iran and the region. @araghchi

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 28, 2026

विदेश मंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने हालिया घटनाक्रम को लेकर अपनी गंभीर चिंता साझा की है और तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की जरूरत दोहराई है।

Spoke with Israeli FM Gideon Sa’ar this afternoon. Reiterate India’s call for dialogue and diplomacy to de-escalate tensions. @gidonsaar

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 28, 2026

इससे पहले जयशंकर ने इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा संकट का समाधान सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है। भारत ने सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर भी जोर दिया।

खाड़ी देशों में तनावपूर्ण हालात पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

ख़बर विस्तार से पढ़ने के लिए जुड़ें #PBSHABD के साथ, अभी जुड़ने के लिए क्लिक करें: https://t.co/ymeCiFc3hx#GulfTensions… pic.twitter.com/CoL9KcmGqY

— PB-SHABD (@PBSHABD) February 28, 2026

वहीं विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र की तेजी से बदलती स्थिति चिंताजनक है और सभी पक्षों को संयम बरतते हुए नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। मंत्रालय ने सैन्य टकराव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने की अपील की।

You Might Also Like

संजय राउत का शिंदे सरकार से सवाल- मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज का आदेश किसने दिया?
एमपी हाई कोर्ट ने NEET-UG के परिणाम घोषित करने पर लगाई अंतरिम रोक
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज, BCCI के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर
‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह का करीबी लवप्रीत तूफान अमृतसर जेल से रिहा
पीएम के बयान पर नीतीश कुमार व तेजस्वी यादय की तीखी प्रतिक्रिया, पूछा – भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या?
TAGGED:Appealing to return to the path of dialogueforeign ministers of Iran and IsraelJaishankar spoke with the foreign ministers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?