hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले- ‘आपके पास आखिरी मौका’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले- ‘आपके पास आखिरी मौका’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले- ‘आपके पास आखिरी मौका’

Revoi Editor
Last updated: February 28, 2026 5:09 pm
Revoi Editor
Published: February 28, 2026
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 28 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजराइल के साथ मिलकर की गई काररवाई का मकसद मौजूदा ईरानी सरकार को गिराना और आम ईरानियों को सत्ता पर काबिज होने की छूट देना बताया।

हमलों की पुष्टि करते हुए आठ मिनट का वीडियो बयान जारी किया

डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए आठ मिनट का वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, सैन्य बलों और सभी पुलिस कर्मियों से मैं कहना चाहूंगा कि अपने हथियार डाल दें और खुद को बचा लें, वरना आपकी मौत तय है।’

अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना इस काररवाई का मकसद

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन बहुत बड़ा है और अब भी चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘इस काररवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है। अमेरिकी सेना, ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

https://t.co/H7LBfTHfV7

— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) February 28, 2026

ईरान परमाणु कार्यक्रम को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘जून में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद भी ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने के विकल्प पर विचार नहीं किया। उन्होंने हमारी ओर से सुझाए मौके को तरजीह नहीं दी, इसलिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।’ उन्होंने कहा कि ईरान में चल रही सैन्य काररवाई  के दौरान कुछ अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है। युद्ध में ये नुकसान हो सकता है, लेकिन यह कदम भविष्य की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।

ईरानी जनता से कहा – ‘आपकी आजादी का समय आ गया है’

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से कहा, ‘ईरान के महान लोगों से, मैं कहना चाहता हूं कि आपकी आजादी का समय आ गया है। सुरक्षित रहें। अपने घर से बाहर न निकलें। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिर रहे होंगे।’ उन्होंने फिर सलाह दी, ‘जब हमारा काम हो जाएगा तो अपनी सरकार पर कब्जा कर लीजिएगा। यह आपकी होगी। यह शायद पीढ़ियों के लिए आपका एकमात्र मौका होगा।’

ट्रंप ने अपनी बात को विराम देते हुए कहा, ‘कई वर्षों से, आपने अमेरिका से मदद मांगी है, लेकिन आपको कभी नहीं मिली… तो देखते हैं आप कैसे जवाब देते हैं। अमेरिका पूरी ताकत के साथ आपका साथ दे रहा है। अब समय आ गया है कि आप अपनी किस्मत पर कंट्रोल करें और अपने पास मौजूद खुशहाल और शानदार भविष्य को सामने लाएं। यह एक्शन लेने का समय है। इसे जाने न दें।’

You Might Also Like

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का किया उद्घाटन, बोले – ‘अटल जी सपना साकार हो रहा’
फ्रांस से 114 नए राफेल जेट खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने 3.25 लाख करोड़ के सौदे को दी मंजूरी
वित्त मंत्री सीतारमण ने मेघालय में ‘लिविंग रूट ब्रिज’ का दौरा किया, यूनेस्को की मान्यता के प्रयासों का समर्थन किया
बड़वानी रामनवमी हिंसा : मार्च से जेल में बंद तीन लोगों को बनाया आरोपी, एमपी पुलिस पर बड़े सवाल
पीएम मोदी के आवास पर हुई सुरक्षा मामलों पर CCS बैठक
TAGGED:aim is to topple the governmentattac on TehranIranian peoplepurpose of the attackTrump explained the purpose
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?