hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.05 रुपये प्रति लीटर सस्ता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.05 रुपये प्रति लीटर सस्ता
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.05 रुपये प्रति लीटर सस्ता

Vinayak Barot
Last updated: May 22, 2022 1:35 pm
Vinayak Barot
Published: May 22, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 मई। केंद्र सरकार की ओर से ईंधनों के उत्पाद शुल्क में की गई कटौती के बाद रविवार को पेट्रोल की कीमत 8.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7.05 रुपये प्रति लीटर कम हो गई।

गौरतलब है कि ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की थी।

सरकार की ओर से दी गई इस राहत के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8.69 रुपये और डीजल की कीमत में 7.05 रुपये प्रति लीटर की कमी आई। ऐसा उत्पाद शुल्क की दर पर लगने वाले अन्य करों में कमी आने की वजह से हुआ।

केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की एक मूल्य अधिसूचना के अनुसार, शुल्क कटौती प्रभावी होने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल अब 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है, जो इससे पहले 96.67 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा था।

स्थानीय करों में भिन्नता के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में अंतर

अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट जैसे स्थानीय करों में भिन्नता के कारण कीमतों में अंतर होता है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये से घटकर 111.35 रुपये प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल 104.77 रुपये से घटकर 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गया।कोलकाता में पेट्रोल की कीमत अब 106.03 रुपये (पहले 115.12 रुपये) और चेन्नई में 102.63 रुपये (पहले 110.85 रुपये) प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल की कीमत 92.76 रुपये (पहले 99.83 रुपये) और चेन्नई में 94.24 रुपये (पहले 100.94 रुपये) प्रति लीटर है।

पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढ़ने के अलावा रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ी हैं। इसकी वजह से लोगों के बजट पर बुरा असर पड़ रहा था। इसको देखते हुए तमाम जानकार एवं विपक्षी दल ईंधन कीमतों में कटौती की मांग कर रहे थे।

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना था कि पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाने से जरूरी चीजों का भी आवागमन महंगा हो गया, जिससे उनके दाम बढ़ गए। इसका असर थोक एवं खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों में आई तेजी के रूप में भी देखने को मिला। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक को भी रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करनी पड़ी।

पिछले वर्ष 4 नवंबर को भी उत्पाद शुल्क में की गई थी कटौती

सरकार ने इसके पहले चार नवंबर, 2021 को भी पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन मार्च, 2022 के दूसरे पखवाड़े से पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई थी जिसके लिए रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में हुई वृद्धि को जिम्मेदार बताया गया।

You Might Also Like

पाकिस्तान ने शतरंज ओलंपियाड का किया बहिष्कार, मेजबान भारत बोला – बेहद दुर्भाग्यपूर्ण फैसला
बाइडन की नेतन्याहू के प्रति नाराजगी बढ़ी, कहा दो टूक बातचीत की जरूरत
पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
लखनऊ अग्निकांड : धमाकों के साथ जलकर खाक हुईं 250 झोपड़ियां, आसमान में छाया 10 KM तक काला धुआं
उत्तर प्रदेश : रेलवे ने वाराणसी को दी सौगात, मंडुवाडीह स्टेशन अब ‘बनारस’ के नाम से जाना जाएगा
TAGGED:Central Excise DutydieselExcise Duty Reductionpetrol
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रह्लाद जोशी बोले – देश के सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम में गीता शामिल करने से बच्चों में नैतिकता आएगी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 20, 2022
अयोध्या : रामलला के धाम पर ऊंचाइयों को छूता 42 फीट लंबा ध्वज दंड स्थापित
पीएम मोदी के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल फिर एक वर्ष के लिए बढ़ा
भारत में कोरोना संकट : पहली बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ, 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,329 मौतें
ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो कैसे हुआ लीक? सीबीआई जांच के लिए कोर्ट में अर्जी देंगी वादी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?