1. Home
  2. देश-विदेश
  3. Paper Leak : पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा दांव, फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी दोषियों पर त्वरित कार्रवाई
Paper Leak : पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा दांव, फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी दोषियों पर त्वरित कार्रवाई

Paper Leak : पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा दांव, फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी दोषियों पर त्वरित कार्रवाई

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशभर में पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए बड़ा फैसला लेते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पीएम ने इसे विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पेपर लीक का मुद्दा किसी एक राज्य या केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद बताया था कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए देश के वरिष्ठ वकीलों को भी आगे आना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वालों में कानून का भय पैदा हो। रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है। इसी उद्देश्य से नीट की दोबारा परीक्षा समय पर कराई गई और परिणाम भी बिना देरी के घोषित किया गया, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code