hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंकजा मुंडे का दावा – ‘कई भाजपा विधायकों में भी नाराजगी, मुंह खोलने से डर रहे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पंकजा मुंडे का दावा – ‘कई भाजपा विधायकों में भी नाराजगी, मुंह खोलने से डर रहे’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंकजा मुंडे का दावा – ‘कई भाजपा विधायकों में भी नाराजगी, मुंह खोलने से डर रहे’

Vinayak Barot
Last updated: July 7, 2023 9:31 pm
Vinayak Barot
Published: July 7, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 7 जुलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से विद्रोह कर अजित पवार के शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में जो तूफान उठा है, उसमें असंतोष की खबरें भी लगातार हिलोरे मार रही हैं। पहले शिवसेना के शिंदे गुट के विधायकों में असंतोष की खबरें सामने आईं, जिसे खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खारिज किया। अब भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने दावा किया है कि इस गठबंधन से भाजपा के विधायकों में भी नाराजगी है, जो डर के मारे मुंह नहीं खोल रहे हैं।

‘मुझे भी इग्नोर किया गया है और मैं दो महीने के लिए छुट्टी ले रही हूं’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा के कई विधायक हैं, जो असंतुष्ट हैं पर वे लोग बोलने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आज के समय में कई प्रयोग हो रहे हैं। लेकिन भाजपा के 105 विधायक हैं, उममें से बहुत से असंतुष्ट हैं। फिर भी वे डर के मारे चुप हैं। मुझे भी इग्नोर किया गया है और मैं दो महीने के लिए छुट्टी ले रही हूं।’

‘मैं कसम खाती हूं, कभी सोनिया गांधी से नहीं मिली‘

पंकजा मुंडे ने खुद के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों को भी खारिज करते हुए कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है। लेकिन मैं दो महीनों के लिए छुट्टी पर जा रही हूं।’ पंकजा ने यह भी कहा कि वह उस चैनल के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी, जिसने सोनिया और राहुल गांधी से मिलने की बात कही थी।

‘भाजपा की विचारधारा मेरे खून में है, मैं कोई दूसरी पार्टी नहीं ज्वॉइन करने जा रही‘

उन्होंने कहा, ‘मैंने बिना थके 20 साल से लगातार पार्टी के लिए काम किया है। आज मेरी आस्था और सिद्धांत पर सवाल उठ रहे हैं। अफवाहें फैला दी जाती हैं। मैं तो कसम खाती हूं कि कभी सोनिया या राहुल गांधी से मुलाकात नहीं की। मैं कोई दूसरी पार्टी नहीं ज्वॉइन करने जा रही। मैं जो भी करना चाहूंगी, खुलकर ही करूंगी। भाजपा की विचारधारा मेरे खून में है और अटल जी एवं गोपीनाथ मुंडे के दिखाए रास्ते पर चलती रहूंगी।’

डिप्टी सीएम फडणवीस बोले – भाजपा नेतृत्व पंकजा मुंडे से बात करेगा

फिलहाल राज्य की पूर्व कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के दावे और उनकी नाराजगी पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी के बहुत से लोगों ने लंबे समय तक एनसीपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसलिए ये लोग तुरंत एनसीपी के साथ गठबंधन को स्वीकार नहीं कर सकते। भाजपा नेतृत्व पंकजा मुंडे से बात करेगा। मुझे भऱोसा है कि वह पार्टी के लिए काम करती रहेंगी।’

फडणवीस ने कहा, ‘पंकजा मुंडे भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और एक वरिष्ठ नेता हैं। उनकी भी कुछ व्यक्तिगत राय है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे से बात करेंगे। यदि उनके मन में जो बात होगी, सुनी जाएगी और मुझे लगता है कि वह हमारी पार्टी के साथ काम करेंगी और पार्टी में अच्छे से नेतृत्व करेंगी।’

You Might Also Like

EWS आरक्षण रहेगा जारी, कोटा बरकरार रखने के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
टी20 सीरीज : सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर ठोका शतक, रोहित शर्मा के बाद दूसरे खिलाड़ी
अमित शाह ने बिहार चुनाव पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक बुलाई, चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
Parliament Sessions: विपक्षी दलों का हंगामा, राज्यसभा के बाद लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित
हांगझू एशियाई खेल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले ही प्रयास में रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर स्वर्ण जीता
TAGGED:BJPDeputy CMdevendra fadnavisMAHARASHTRAPankaja MundeResentment among BJP MLAs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?