hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, CJP संस्थापक दीपके का बड़ा बयान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, CJP संस्थापक दीपके का बड़ा बयान
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, CJP संस्थापक दीपके का बड़ा बयान

Revoi Editor
Last updated: June 7, 2026 2:04 pm
Revoi Editor
Published: June 7, 2026
Share
SHARE

छत्रपति संभाजीनगर, 7 जून। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। दीपके ने यह भी कहा कि शनिवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा और इसमें लगभग 7,000 लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। सीजेपी युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है जो राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं सहित विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहा है।

दीपके रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उनके परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

उन्होंने कहा, ”हमने जंतर-मंतर पर जो विरोध प्रदर्शन किया वह सफल रहा और इसमें 6,000 से 7,000 लोग शामिल हुए। यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, हम पीछे नहीं हटेंगे।” दीपके ने कहा, ”हम इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए एक और कार्ययोजना तैयार करेंगे।”

इस बीच, दीपके के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वालुज जिले के एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ”हमने आज से उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले वहां 11 सुरक्षाकर्मी तैनात थे अब इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। तैनात किए गए कर्मचारी स्थानीय थाने और नगर पुलिस मुख्यालय से हैं।”

शनिवार सुबह अमेरिका से नयी दिल्ली पहुंचने के बाद, दीपके ने सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। शनिवार को सीजेपी के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और परीक्षाओं तथा भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संदेश दिया कि उन्हें ”डरने” की जरूरत नहीं है। बाद में, राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस वार्ता में सीजेपी के प्रवक्ताओं ने घोषणा की कि वे एक सप्ताह तक इस बात का इंतजार करेंगे कि या तो केंद्र सरकार प्रधान को बर्खास्त करे या प्रधान खुद इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेंगे। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे।

हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय उनके हाथ में बी आर आंबेडकर की आत्मकथा की एक प्रति थी। दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे, जहां सुबह से ही लोग एकत्र होने लगे थे। प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टे) के मुखौटे पहने नजर आए। ये मुखौटे प्रदर्शन स्थल पर बांटे जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ”हिंदू-मुस्लिम” की राजनीति बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की और ”भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए प्रदर्शन में दीपके के साथ बाद में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की एनी राजा और वामपंथी छात्र एवं युवा संगठनों के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

You Might Also Like

Ambedkar Jayanti: भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में बसपा प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि
ट्रंप ने की घोषणा : अमेरिका-ईरान समझौते पर रविवार को होगा हस्ताक्षर, होर्मुज सबके लिए खुल जाएगा
UP Budget 2023 : बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की पूजा अर्चना, देखें Video
बॉलीवुड : जैकलीन ने ‘विक्रांत रोणा’ के हिट गाने ‘रकम्मा’ के लिए 15 दिनों तक किया था रिहर्सल
भारत में कोरोना : केद्र सरकार ने ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट को दी मान्यता
TAGGED:agitationCJP founder DeepkeCockroach Janata PartyDharmendra pradhanprotestResignationUnion Minister Pradhan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?