hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF का एक अधिकारी शहीद, एक घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF का एक अधिकारी शहीद, एक घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF का एक अधिकारी शहीद, एक घायल

Vinayak Barot
Last updated: December 17, 2023 5:02 pm
Vinayak Barot
Published: December 17, 2023
Share
SHARE

रायपुर, 17 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने आस-पास के इलाके में अभियान चलाकर चार संदिग्धों को पकड़ा है। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सात बजे जगरगुंडा थाने के अंतर्गत बेदरे शिविर से सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की कम्पनी उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने यह हमला किया। नक्सलियों की गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के निवासी रेड्डी शहीद हो गए। घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।

सीएम विष्णुदेव ने जताया शोक, नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और शहीद को श्रद्धांजलि दी है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल जवान को उचित इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने घटना के बाद उच्चस्तरीय बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा है कि हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘विकास से लोगों का विश्वास जीतेंगे तथा केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सलवाद का ख़ात्मा करेंगे।’

बस्तर संभाग में इस माह में अब तक 3 सुरक्षाकर्मी शहीद, 7 अन्य घायल

राज्य के बस्तर संभाग में, जिसमें कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले शामिल हैं, विगत दो दिसम्बर से अब तक अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं तथा सात अन्य घायल हुए हैं। कांकेर जिले में 14 दिसम्बर को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, 13 दिसम्बर को नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया था।

You Might Also Like

यूपी : बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब 5 अप्रैल तक होगा आवेदन, बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय ने बढ़ाई तारीख
यूपी के मऊ में रफ्तार का कहर : अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर से भिड़ी, पांच लोगों की मौत
लखनऊ में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप रवाना, राजनाथ सिंह बोले – पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की जद में
कर्नाटक: कांग्रेस ने जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें मामला
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पटाखों के भंडारण व बिक्री पर लगाया प्रतिबंध
TAGGED:Chhattisgarhencounter with Naxalites in SukmaOne CRPF officer martyred
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 23, 2024
दिल्ली : ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान को साकेत कोर्ट से मिली जमानत
पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का हमलावर बोला – ‘वह जनता को गुमराह कर रहे’
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की कर्मचारियों से अपील – ‘घर से काम करो और एसी कम चलाओ, पैसे बचाने हैं’
ગુજરાતમાં કોરોના વાયરસના 1153 કેસ નોંધાયાં, એક દિવસમાં 26704 ટેસ્ટ કરાયાં
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?