hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अब इस मुस्लिम देश में बनेगा मंदिर, पैगंबर विवाद में जताई थी आपत्ति
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अब इस मुस्लिम देश में बनेगा मंदिर, पैगंबर विवाद में जताई थी आपत्ति
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

अब इस मुस्लिम देश में बनेगा मंदिर, पैगंबर विवाद में जताई थी आपत्ति

Vinayak Barot
Last updated: June 28, 2022 2:30 pm
Vinayak Barot
Published: June 28, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली 28 जून। पिछले दिनों भारत में पैगंबर मोहम्मद को लेकर चल रहे विवाद में बहरीन ने भले ही आपत्ति जताई थी लेकिन ऐसा लगता है इस विवाद का असर भारत और बहरीन के संबंधों पर नहीं पड़ा है। क्योंकि बहरीन में प्रस्तावित हिंदू मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में इस प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों ने मुलाकात करते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस मुलाकात में बहरीन में भारतीय राजदूत पीयूष श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

दरअसल, बहरीन के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा ने मंगलवार को स्वामी ब्रह्मविहारीदास और BAPS स्वामीनारायण संस्था के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान बहरीन में बनने वाले स्‍वामीनारायण हिंदू मंदिर के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। इसी साल एक फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहरीन यात्रा के दौरान इस मंदिर के निर्माण को लेकर बहरीन ने भूमि को उपहार के रूप में देने की घोषणा की थी।

इसके साथ ही यूएई के बाद बहरीन मध्यपूर्व का दूसरा देश होगा, जहां भव्य हिंदू मंदिर बनेगा। अबू धाबी स्थित हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्माविहारी स्वामी और स्वामीनारायण संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मनामा में शाही महल में क्राउन पुलिस से मुलाकात की। बहरीन मध्यपूर्व का दूसरा देश है, जहां बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था पारंपरिक हिंदू मंदिर का निर्माण करेगी। मंदिर निर्माण के लिए बहरीन सरकार ने जमीन दान की है।

क्राउन प्रिंस की ओर से मंदिर निर्माण के लिए जमीन मिलने पर ब्रह्माविहारी स्वामी ने उनका आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संदेश भी दिया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया है। स्वामी ने कहा कि हम जमीन के रूप में यह ऐतिहासिक उपहार मिलने पर बहरीन के क्राउन प्रिंस और भारत के प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं। यह दोनों देशों के बीच गर्मजोशी से भरे संबंधों को दर्शाता है।

बैठक के बाद स्वामी ब्रह्मविहारी ने कहा कि बहरीन में बनने वाला यह मंदिर उन सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करेगा जो भारतीय परंपराओं को जानना और समझना चाहते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए जगह रखते हैं। उन्होंने इस मंदिर के साकार होने को लेकर बहरीन के क्राउन प्रिंस और भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

You Might Also Like

भूपेश बघेल के बयान पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिया करारा जवाब – भ्रष्टाचार करेंगे तो छापे पड़ेंगे ही
Stock Market : शांति वार्ता की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार, सेंसेक्स 414 अंक पार
फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज्वेरेव बोले- ‘यह जीत मेरे लिए काफी अहम, इसने मुझे अब थोड़ी आजादी दी’
अब लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 18 से बढ़कर हुई 21 साल, कैबिनेट ने दी मंजूरी
UP बहराइच हिंसा: युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने मचाया उपद्रव, इंटरनेट बंद, परिवार अंतिम संस्कार को तैयार
TAGGED:muslim countriesTemples
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?