1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का हुआ एलान, जानें पार्टी ने किसे सौंपी जिम्मेदारी
दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का हुआ एलान, जानें पार्टी ने किसे सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का हुआ एलान, जानें पार्टी ने किसे सौंपी जिम्मेदारी

0
Social Share

नई दिल्ली, 31 अगस्त। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दिल्ली में बड़ा परिवर्तन करते हुए दिल्ली प्रदेश की कमान अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाबत कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी। कांग्रेस ने एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लवली को कमान देकर कांग्रेस ने दिल्ली के सिख वोटरों को साधने की कोशिश की है।

बता दें अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह चार बार विधायक भी रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से राजनेता गौतम गंभीर (भाजपा) और आतिशी (आप) के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code