hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, अब सभी यात्रियों को भरना होगा स्वघोषणा पत्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, अब सभी यात्रियों को भरना होगा स्वघोषणा पत्र
देश-विदेशहिन्दी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, अब सभी यात्रियों को भरना होगा स्वघोषणा पत्र

Vinayak Barot
Last updated: November 11, 2021 8:45 pm
Vinayak Barot
Published: November 11, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 नवंबर। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने विदेशों से आने वालीं अंतरराष्‍ट्रीय उडानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब सभी यात्रियों को निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल www.newdelhiairport.in पर स्‍वघोषणा पत्र भरना होगा। उन्‍हें कोविड-19 की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पोर्टल पर डालनी होगी। आरटीपीसीआर टेस्‍ट यात्रा से 72 घंटे पहले का होना चाहिए। ये दिशा-निर्देश शुक्रवार से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

फर्जी घोषणा पत्र पर यात्री के खिलाफ आपराधिक काररवाई की जाएगी

मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्‍येक यात्री रिपोर्ट के समर्थन में घोषणा पत्र डालेगा और फर्जी पाए जाने पर उसके खिलाफ आपराधिक काररवाई की जाएगी। विमानन कम्पनियों को केवल उन्‍हीं यात्रियों को विमान में बैठाने की अनुमति होगी, जिन्होंने एयर सुविधा पोर्टल पर स्‍वघोषणा पत्र भरा होगा तथा आरटीपीसीआर टेस्‍ट की नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड की होगी।

बिना कोई लक्षण वाले यात्रियों को ही विमान में बैठने की अनुमति होगी

विमान में बैठते समय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उन्‍हीं यात्रियों को बैठने की अनुमति होगी, जिनमें कोई लक्षण नहीं पाए जाएंगे। भारत पहुंचने पर अगर किसी यात्री में कोई लक्षण पाया जाता है, तो उसे तुरंत अलग कर दिया जाएगा और स्‍वास्‍थ्‍य नियमों के अनुसार चिकित्‍सकीय देखरेख में रखा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देश

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कई देशों का भारत के साथ राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त टीकाकरण प्रमाण पत्र या विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन से मान्‍यता प्राप्‍त टीकों को लेकर परस्‍पर समझौता है। इसी तरह कई ऐसे देश भी हैं, जिनका भारत के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है, लेकिन वे राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त या विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन से मान्‍यता प्राप्‍त टीके लगा चुके भारतीय नागरिकों को छूट देते हैं।

पांच वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों को जांच से छूट होगी

ऐसे सभी देश, जहां भारतीय लोगों को पहुंचने पर क्‍वारंटीन नहीं होना होता, उन देशों के यात्रियों को भी भारत आने पर कुछ ढील दिए जाने की अनुमति है। हालांकि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों को विमान में बैठने के दौरान और पहुंचने के बाद की जांच से छूट होगी।

लिंक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट तथा एयर सुविधा पोर्टल पर उपलब्‍ध है। हालांकि जलमार्ग और सड़क के रास्‍ते आने वाले अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों को भी ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा को छोडकर इन्‍हीं नियमों से गुजरना होगा। इन यात्रियों के लिए अभी ये सुविधा उपलब्‍ध नहीं है।

You Might Also Like

वायु सेना में 3500 अग्निवीर की निकली भर्ती, 20 अगस्त तक इन स्टेप्स से करें अप्लाई
पीएम मोदी की अपील – सभी पात्र लोग एहतियाती कोविड टीका लगवाएं
युवा रोजगार योजना, से लेकर सुदर्शन चक्र मिशन तक… स्वाधीनता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने कीं ये बड़ी घोषणाएं
MP: इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बॉलीवुड: मीना कुमारी की बायोपिक में अहम किरदार निभाएंगी कृति सेनन, जल्द होगा फिल्म का एलान!
TAGGED:Health ministryInternational flightsnew guidelinesself-declaration form
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?