hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश एक दिसंबर से प्रभावी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश एक दिसंबर से प्रभावी
देश-विदेशहिन्दी

ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश एक दिसंबर से प्रभावी

Vinayak Barot
Last updated: November 30, 2021 12:24 pm
Vinayak Barot
Published: November 30, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 नवंबर। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देशों को संशोधित किया है। अब ये पहली दिसंबर से प्रभावी होंगे।

नए दिशानिर्देशों के तहत मंत्रालय ने एयर सुविधा पोर्टल पर पिछले 14 दिनों का यात्रा विवरण और नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। आरटीपीसीआर जांच यात्रा शुरू करने के 72 घंटे के अंदर करायी जानी चाहिए।

इजराइल सहित कुछ देशों ने विदेशी यात्रियों पर लगाई रोक

इस बीच ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर इजराइल, मोरक्‍को, जापान और दक्षिण कोरिया ने विदेशी यात्रियों पर रोक लगा दी है। यूरोपीय देशों ने भी विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं।

बाइडेन बोले – अमेरिका में लॉकडाउन की जरूरत नहीं

उधर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि नया वैरिएंट चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लॉकडाउन का सहारा न लेकर, वैक्सीन और जांच के जरिए ओमिक्रॉन से निबटने की योजना गुरुवार को घोषित करेंगे।

इस बीच, विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट से निबटने के लिए वैक्सीन के प्रयोगशाला परीक्षण में कम से कम दो सप्ताह या उससे अधिक का समय लग सकता है। तभी यह पता लग पाएगा कि वैक्सीन इस वैरिएंट पर कितनी कारगर साबित हो सकती है। इसी क्रम में मॉडर्ना और फाइजर कम्पनियां जरूरी होने पर अपनी वैक्सीन में बदलाव कर सकती हैं।

वैरिएंट का लगातार बदलता स्वरूप चिंता का विषय : डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि वैरिएंट का लगातार बदलता स्वरूप चिंता का विषय है। इसी क्रम में डब्ल्यूएचओ के तीन दिवसीय विशेष अधिवेशन में वैक्सीन का डेटा और प्रौद्योगिकी साझा करने और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में एक संधि पर विचार-विमर्श जारी है।

You Might Also Like

ED: हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ईडी की टीम, एजेंसी ने पहले ही दी थी चेतावनी
पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी बायोपिक ‘मां वंदे’ का एलान – मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन निभाएंगे लीड रोल
कप्तान रोहित शर्मा ने की पंड्या और कुलदीप की तारीफ, बोले- ‘ऐसा लग रहा था जैसे हर गेंद पर विकेट ले रहे हों…’
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट में दावा – ‘स्टेन स्वामी की तरह हो रहा अत्याचार’  
अडाणी एनर्जी ने 1,900 करोड़ रुपये में एस्सार की महान-सीपत ट्रांसमिशन संपत्ति का अधिग्रहण किया पूरा
TAGGED:foreign airline passengersHealth ministrynew guidelinesOmicron threat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

August 11, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?