1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 5 दिन बाद नए संक्रमितों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, एक्टिव केस भी घटे
भारत में कोरोना संकट : 5 दिन बाद नए संक्रमितों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, एक्टिव केस भी घटे

भारत में कोरोना संकट : 5 दिन बाद नए संक्रमितों की संख्या 3 लाख से नीचे गिरी, एक्टिव केस भी घटे

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 जनवरी। देश में व्याप्त कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच पांच दिनों में पहली बार नए संक्रमितों की संख्या तीन लाख के नीचे 2,55,874 दर्ज की गई। इसके सापेक्ष स्वस्थ होने वालों की संख्या भी नए मरीजों के मुकाबले ज्यादा यानी 2,67,753 रही। हालांकि दिनभर में 456 मौतें भी हुईं, जिसमें केरल का 158 बैकलॉग जोड़ने के बाद मृतकों का दैनिक आंकड़ा 614 दर्शाया गया।

24 घंटे के दौरान दैनिक संक्रमण दर में 5 फीसदी की गिरावट

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी नई बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे पूर्व के मुकाबले नए मामलों की संख्या करीब 16 प्रतिशत (50,190) कम है। यही वजह रही कि दैनिक संक्रमण दर लगभग पांच फीसदी की गिरावट के साथ 20.75 प्रतिशत से 15.52 प्रतिशत रह गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर अब भी 17.17 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3.97 करोड़ से ज्यादा 3,97,77,202 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनमें रिकवरी रेट 93.15 फीसदी है। इस हिसाब से अब तक 3.70 करोड़ से ज्यादा कुल 3,70,71,898 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं जबकि मृतक संख्या 4.90 लाख से ज्यादा 4,90,462 तक पहुंच गई है। मृत्य दर 1.23 फीसदी है।

एक माह बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटी

इसी क्रम में एक माह बाद सक्रिय मामलों में तनिक कमी दिखी। दिनभर में 12,493 एक्टिव कम हुए। फिलहाल 5.62 फीसदी की दर से सोमवार की रात तक देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 22 लाख से ज्यादा कुल 22,36,842 थी। अंतिम बार पिछले वर्ष 27 दिसंबर को सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई थी, जिस दिन देश में कुल 75,456 इलाजरत मरीज थे।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

कर्नाटक – एक्टिव केस 3,62,517     नए केस 46,425

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 3,03,424    नए केस 28,286

केरल –     एक्टिव केस 2,60,982     नए केस 26,1514

तमिलनाडु – एक्टिव केस 2,06,484  नए केस 30,215

गुजरात – एक्टिव केस 1,35,148     नए केस 13,805

टीकाकरण का आंकड़ा 163 करोड़ के करीब

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 374 दिनों में अब तक 163 करोड़ के लगभग कुल 1,62,92,09,308 लोगों को कोविडरोधी टीके की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 62,29,956 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। उधर आईसीएमआर के अनुसार 24 जनवरी को कुल 16,49,108 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही अब 71.86 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code