1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से बात कर समर्थन की अपील की
राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से बात कर समर्थन की अपील की

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से बात कर समर्थन की अपील की

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 जून। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की। उन्होंने इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

सोनिया, ममता और पवार ने मुर्मू को शुभकामनाएं दीं

द्रौपदी मुर्मू के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले खुद ही तीनों प्रमुख विपक्षी नेताओं से बात की। सोनिया, ममता और पवार ने मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। मुर्मू ने इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और भाजपाशासित राज्यों के मुख्यंत्रियों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे।

चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code