hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में ढेर नक्सली नेता चलपति पर था पूरे एक करोड़ का ईनाम, पत्नी संग सेल्फी से रडार पर चढ़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में ढेर नक्सली नेता चलपति पर था पूरे एक करोड़ का ईनाम, पत्नी संग सेल्फी से रडार पर चढ़ा
राष्ट्रीयहिन्दी

सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में ढेर नक्सली नेता चलपति पर था पूरे एक करोड़ का ईनाम, पत्नी संग सेल्फी से रडार पर चढ़ा

Revoi Editor
Last updated: January 22, 2025 12:45 am
Revoi Editor
Published: January 22, 2025
Share
SHARE

रायपुर, 21 जनवरी। ओडिशा सीमा के पास छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 36 घंटे से अधिक समय तक चले सुरक्षा बलों के बड़े ऑपरेशन में जो 16 नक्सली ढेर किए गए, उनमें खूंखार नक्सली नेता प्रताप रेड्डी रामचंद्र रेड्डी उर्फ चलपति भी शामिल था, जिसके सिर पर पूरे एक करोड़ रुपये का ईनाम घोषित था।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला 62 वर्षीय चलपति बेहद खूंखार नक्सली था। वह सुरक्षा बलों पर कई खतरनाक हमले कर चुका था। एक विधायक की हत्या के पीछे भी उसका हाथ बताया जाता है। वह गुरिल्ला युद्ध में माहिर था और युद्ध की रणनीति बनाने में बेहद कुशल माना जाता था।

2018 में टीडीपी नेताओं की हत्या का मास्टरमाइंड था चलपति

अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि 23 सितम्बर, 2018 को हुए उस हमले का चलपति ही मास्टरमाइंड था, जिसमें टीडीपी के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक शिवेरी सोमा की हत्या कर दी गई थी। चलपति की पत्नी अरुणा ने कथित तौर पर नक्सलियों के उस समूह का नेतृत्व किया था, जिसने टीडीपी नेताओं की हत्या की थी।

बताया जाता है कि 1970 के दशक में ही नक्सल विचाराधारा से चलपति इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने इंटर पास करने से पहले पढ़ाई छोड़ दी और बंदूक उठा ली। वह जल्द ही डिविजनल कमेटी का सदस्य बन गया। वह प्रताप, रवि और जयराम जैसे नामों से भी जाना जाता था। दिसम्बर, 2000 में वह स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य बना दिया गया था।

3 दशक से सुरक्षा बलों पर प्लानिंग के साथ हमलों को अंजाम दे रहा था

चलपति को जल्द ही स्टेट मिलिट्री कमीशन ऑफ आंध्र ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोन कमेटी (AOB-SZC) में लाया गया। गुरिल्ला युद्ध में अपनी कौशल की वजह से उसने तेजी से तरक्की की। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमा वाले इलाकों में वह करीब तीन दशक तक सुरक्षा बलों पर हमलों की प्लानिंग और उन्हें अंजाम देने में जुटा रहा।

दशकों तक अंडरग्राउंड रहकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के बाद चलपति मई, 2016 में सुरक्षा बलों के रडार पर आया। उसकी तस्वीर तब पहली बार सुरक्षा बलों को मिली, जब एक नक्सली के मारे जाने के बाद उसके पास बरामद लैपटॉप में चलपति और उसकी पत्नी की एक सेल्फी मिली। चलपति रोमांस की वजह से पहले भी झटका खा चुका था। डिप्टी कमांडर अरुणा के साथ संबंध की बात सामने आने पर उसे एक साल के लिए निलंबित भी कर दिया गया था। बाद में उसने अरुणा के साथ शादी कर ली।

You Might Also Like

ICC टी20 विश्व कप : बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम भारत में नहीं खेलेगी, स्कॉटलैंड की भागीदारी का रास्ता साफ
डिजिटल अरेस्ट से जुड़े नेटवर्क की जांच करेगी CBI, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल
पेरिस ओलम्पिक : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, पहली बार भारत की महिला पहलवान फाइनल में
मैनपुरी उपचुनाव : चाचा शिवपाल की ‘शरण’ में पहुंचे अखिलेश और डिंपल, गढ़ को बचाने के लिए बनाई रणनीति
पेगासस फोन टैपिंग विवाद : शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसदीय समिति 28 जुलाई को कर सकती है पूछताछ
TAGGED:Chalapati had a bounty of Rs 1 croreNaxal leader Chalpati killedoperation by security forcesThere was a bounty of Rs 1 crore
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

રાજ્યમાં કોરોના વાયરસના રેકોર્ડબ્રેક 1078 કેસ નોંધાયાં, 718 દર્દીઓ થયાં સાજા

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 24, 2020
बिहार में मतदाता सूची से कटेंगे 65 लाख वोटरों के नाम! SIR में अब तक 99.80 फीसदी मतदाता कवर
कोर्ट ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा, सरेंडर के बाद तिहाड़ से ही दिल्ली के सीएम की हुई पेशी
लोकसभा चुनाव 2024 : पंजाब भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन से इनकार
यूपी : ज्ञानवापी जाने से रोकने पर अविमुक्तेश्वरानंद ने त्यागा अन्न-जल, मठ के गेट पर शुरू किया अनशन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?