hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेगासस फोन टैपिंग विवाद : शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसदीय समिति 28 जुलाई को कर सकती है पूछताछ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > पेगासस फोन टैपिंग विवाद : शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसदीय समिति 28 जुलाई को कर सकती है पूछताछ
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पेगासस फोन टैपिंग विवाद : शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसदीय समिति 28 जुलाई को कर सकती है पूछताछ

sanket
Last updated: July 21, 2021 8:30 pm
sanket
Published: July 21, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 जुलाई। संसद के मॉनसून सत्र से ठीक पहले उभरा पेगासस फोन टैपिंग विवाद इतनी आसानी से थमता प्रतीत नहीं हो रहा है। सरकारी सूत्रों पर भरोसा करें तो कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व वाली सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग से जुड़ी संसदीय समिति फोन टैपिंग आरोपों पर अगले सप्ताह गृह मंत्रालय सहित अन्य सरकारी अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।

आईटी विभाग से जुड़ी संसदीय समिति की होगी बैठक

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक 28 जुलाई को निर्धारित है। इस बैठक का एजेंडा ‘नागरिक डाटा सुरक्षा एवं निजता’ है।

इस समिति में अधिकतर सदस्य सत्तारूढ़ भाजपा से हैं। समिति ने इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं गृह मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बैठक में पेगासस फोन टैपिंग मामला निश्चित रूप से सामने आएगा और अधिकारियों से जानकारी मांगी जाएगी।

गौरतलब है कि मीडिया संस्थानों के अंतरराष्ट्रीय कंसोर्टियम ने दावा किया है कि आमतौर पर सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजरायल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हैक किए गए थे।

केंद्र सरकार हालांकि अपने स्तर पर खास लोगों पर निगरानी रखने संबंधी आरोपों को खारिज कर चुकी है। इजराइली निगरानी कम्पनी एनएसओ समूह ने भी इन खबरों को आधारहीन बताया है।

थरूर सरकार से पहले ही मांग चुके हैं स्पष्टीकरण

इससे पहले थरूर ने पूरे कथित जासूसी प्रकरण को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता बताया था और सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को कहा था कि संसद के मॉनसून सत्र से ठीक पहले लगाये गए ये आरोप भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं।

लोकसभा में स्वत: संज्ञान के आधार पर दिए गए अपने बयान में वैष्णव ने कहा था कि जब देश में नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्था पहले से है, तब अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से निगरानी संभव नहीं है।

You Might Also Like

BCCI सचिव जय शाह ने की पुष्टि – ICC टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा ही करेंगे भारत की कप्तानी, हार्दिक होंगे उप कप्तान
कनाडा के बाद अब अमेरिका का दिमाग फिरा! खालिस्तानी की हत्या की साजिश में भारत का लिया नाम
जम्‍मू-कश्‍मीर : बांदीपोरा में आतंकियों का पुलिस टीम पर हमला, 2 जवान शहीद
पेरिस ओलम्पिक : भारतीय हॉकी टीम कड़े संघर्ष में जर्मनी से परास्त, अब कांस्य पदक के लिए स्पेन से होगा सामना
विदेश मंत्री  एस. जयशंकर बोले – मोदी सरकार की विदेश नीति जन केंद्रित  
TAGGED:Hindi newsNational newsPegasus project
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?