1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. National Sports Day: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी, VIDEO शेयर कर दिया खास संदेश
National Sports Day: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी, VIDEO शेयर कर दिया खास संदेश

National Sports Day: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी, VIDEO शेयर कर दिया खास संदेश

0
Social Share

नई दिल्ली, 29 अगस्त। भारत आज खेल दिवस मना रहा है। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज 117वीं जयंती है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों और खिलाड़ियों को वीडियो द्वारा एक खास संदेश देकर शुभकामनाएं भी दी हैं।

उन्होंने लिखा- मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें।

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को यूपी के प्रयागराज में हुआ था। ध्यानचंद ने शानदार खेल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते थे। उन्होंने 1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में जर्मनी पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत ने उस मैच में जर्मनी को 8-1 से हराया था। ध्यानचंद ने उस मैच में 3 गोल दागे थे। मेजर ध्यानचंद ने अपने 22 साल लंबे करियर में 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल किए। अपने पूरे करियर में उन्होंने लगभग हजार गोल दागे।

वहीं, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा- हमने ओलंपिक, पैरालंपिक सहित कई अन्य खेलों में देखा कि हमारे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलों का जश्न मनाया जाना चाहिए। हम आज 250 से अधिक भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्रों में उत्सव की तरह मना रहे हैं। इसके साथ ही निशिथ ने एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत की बधाई भी दी। उन्होंने कहा- मैं टीम इंडिया को उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हम हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ जीतते हैं, लेकिन यह एक खेल है। हार-जीत उसी का हिस्सा है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code