hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मनीष हत्याकांड : SIT के रडार पर 12 पुलिसकर्मी, जांच तक जिला न छोड़ने की हिदायत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > मनीष हत्याकांड : SIT के रडार पर 12 पुलिसकर्मी, जांच तक जिला न छोड़ने की हिदायत
देश-विदेशहिन्दी

मनीष हत्याकांड : SIT के रडार पर 12 पुलिसकर्मी, जांच तक जिला न छोड़ने की हिदायत

sanket
Last updated: October 8, 2021 3:29 pm
sanket
Published: October 8, 2021
Share
SHARE

कानपुर, 8 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस की पिटाई से कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में सिर्फ छह नहीं, बल्कि 12 पुलिसवाले हैं। इंस्पेक्टर जेएन सिंह सहित छह पुलिसवाले तो किन्हीं न किन्हीं कारणों से घटनास्थल से जुड़े हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत सभी 12 पुलिसकर्मियों को जांच जारी रहने तक जिला नहीं छोड़ने की हिदायत दी है।

इससे पहले गुरुवार को एसआईटी ने एसएसआई अरुण कुमार चौबे, एसआई अजय कुमार,कॉन्स्टेबल प्रवीण पांडे, अंकित कुमार सिंह, सचिन कुमार यादव, मुंशी हरीश कुमार गुप्ता समेत छह पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए थे। पंचनामा भरने वाले मेडिकल कॉलेज के दरोगा से भी एसआईटी ने बयान लिया है।

मनीष की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी एसआईटी ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा की पूरी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई है। इसके अलावा जेएन सिंह के साथ घटना से पहले और घटना के बाद हमराह रहे पुलिसवाले और दरोगा का भी एसआईटी ने बयान दर्ज किया है। 12 पुलिस कर्मियों में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, एसआई अक्षय मिश्रा, विजय कुमार यादव, राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल प्रशांत कुमार को एसएसपी ने घटना की लापरवाही में निलंबित किया गया था।

वहीं जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा और विजय यादव के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात सहित छह पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। ये पुलिसवाले एसआईटी के सामने बयान देने नहीं आए हैं। आरोपियों में कुछ फरार हैं तो कुछ गोपनीय ठिकाने पर छिप कर सही समय का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 27 सितंबर की देर रात गोरखपुर के कृष्णा होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे। इसी दौरान पुलिस उनके रूम में दाखिल हुई और सवाल-जवाब करने लगी। होटल में ही मनीष गुप्ता के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

You Might Also Like

RBI ने निजी क्षेत्र की कंपनियों का जारी किया आंकड़ा, कम हुआ कर्ज का बोझ और बढ़ा मुनाफा
बृजभूषण शरण सिंह ने WFI विवाद से बनाई दूरी, बोले – ‘अब इससे मेरा कोई लेना देना नहीं’
लोकसभा चुनाव : तीसरे चरण में 64.4 फीसदी वोटिंग, असम सबसे आगे, यूपी फिसड्डी
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र – नौकरशाही के ‘राजनीतिकरण’ पर जताई चिंता, आदेश वापस लेने की मांग
डब्ल्यूटीओ वार्ता समाप्त : ई-कॉमर्स पर शुल्क से जुड़ी रोक बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं
TAGGED:Manish murder caseNational newsSIT
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

दूसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, सर्वे टीम बोली – मुस्लिम पक्षकारों ने मस्जिद में घुसने से रोका

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 7, 2022
Indian Vaccines Lands in Dubai
उत्तर प्रदेश :  स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सहित 4 ठगी के आरोप में गिरफ्तार
Myanmar: Ousted lawmakers declare the Army as a “terrorist” group!
मॉनसून सत्र : संसद में हंगामे पर काररवाई, राज्यसभा के 19 सांसद एक हफ्ते के लिए निलंबित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?