1. Home
  2. देश-विदेश
  3. किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की आवश्यकता : वेंकैया नायडू
किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की आवश्यकता : वेंकैया नायडू

किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की आवश्यकता : वेंकैया नायडू

0
Social Share

जयपुर, 29 सितम्बर। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज काजरी, जोधपुर का दौरा किया और कृषि वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। नायडू ने काजरी परिसर में स्थित विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया और काजरी द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गए नवीन अनुसन्धान और नवाचारों को समझा और सराहा।

वेंकैया नायडू ने  कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों को महत्ववपूर्व सुविधाएं दे रहा है। साथ ही नवीन पद्धत्तियों के माध्यम से किसानों को कृषि में सहयोग और समृद्धि मिलेगी। उन्होंने काजरी के अवलोकन के दौरान वहां के उत्पादित बाजरी के बिस्किट्स और अन्य खाद्य पदार्थ चखे। सौर ऊर्जा संयत्र केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने उपस्थित वैज्ञानिकों से सम्बंधित जानकारियां ली। उन्होंने संस्थान में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकियां प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और वैज्ञानिक जानकारी किसानों को हस्तांतरित की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने कृषि को टिकाऊ और लाभदायक बनाने के लिए पारंपरिक ज्ञान के साथ नई तकनीकों के संयोजन का भी आह्वान किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से किसानों के सामने आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए नवीन तरीकों और समाधानों के साथ आने का आग्रह किया।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि किसानों को काजरी जैसे विभिन्न्न संस्थानों के सहयोग की आवश्यकता है, जहां नवीन पद्धतियों को अपनाते हुए कृषि में किये जा रहे महत्वपूर्ण अनुसंधानों से किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने काजरी परिसर में राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ पौधारोपण भी किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code