सरकार 2025 तक करेगी यमुना साफ : सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 नवम्बर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा ने निरंतर काम किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि यमुना नदी सभी दिल्लीवासियों के लिए प्यारी है। यमुना हमारी जीवन रेखा है लेकिन वह बहुत गंदी है। यमुना में दिल्ली के गंदगी गिरती है। सभी दिल्लीवासी और देशवासी चाहते हैं कि दिल्ली से गुजरते वक़्त यमुना साफ़ रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 70 साल लगे यमुना को गंदा होने में तो दो दिनों में इसे साफ़ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यमुना की सफ़ाई के लिए जोरशोर और युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओखला, रिठाला समेत कई जगहों पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे हैं। इसके अलावा जो पहले से बने प्लांट है वह पुराने हिसाब से चल रहे हैं इसलिए उनकी तकनीक बदल रहे हैं ताकि सीवर का पानी साफ होकर निकले।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नजफगढ़ ड्रेन, गाजीपुर ड्रेन की सफाई का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गंदगी को लेकर उद्योगों पर नकेल कसी जाएगी। झुग्गी झोपड़ी की जनसुविधा केंद्र की गंदगी को भी सीवर में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है और इसके बदले घर वालों से मामूली राशि उनके पानी बिल के साथ जोड़कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular