1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार – कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा 
नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार – कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा 

नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार – कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा 

0
Social Share

भोपाल, 17 अगस्त। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘बजरंग दल पर बैन लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते। कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। कुछ दिनों में सारे जाले साफ हो जाएंगे।’ गृह मंत्री ने आगे कहा कि पहले पाकिस्तान जिंदाबाद – काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा

नरोत्तम ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां जाएंगे, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। साथ ही उन्होंने गुलाम नबी आजाद के बयान का भी समर्थन किया है। नरोत्तम ने कहा कि आजाद कांग्रेस से दूर होने के बाद सच बोल पाए हैं। कांग्रेस अपने नेताओं को सच बोलने से रोकती है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘बजरंग दल में भी कुछ अच्छे लोग हो सकते हैं। इसलिए हम प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, पर जो भी व्यक्ति गड़बड़ी करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। बजरंग दल में कई असामाजिक तत्व हैं। अभी हाल ही में किस तरह बजरंग दल के लोग भागते फिर रहे थे, हम सबने देखा है। यह देश हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code