hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्रीयहिन्दी

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Revoi Editor
Last updated: June 9, 2024 3:43 pm
Revoi Editor
Published: June 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली 9 जून। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की समाधि सदैव अटल तथा महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी को आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री रहे हरदीप सिंह पुरी भी थे। मोदी इसके बाद अटल जी की समाधि ‘सदैव अटल’ गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वह इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मौजूद थे। मोदी के साथ उनके मंत्री परिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे।

मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल प्रगतिशील किसान कमल मीणा

इस बीच प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान में भरतपुर के प्रगतिशील किसान कमल मीणा को भी आमंत्रित किया गया है। लोहागढ विकास परिषद के अध्यक्ष गुलाब बत्रा ने बताया कि इस समारोह के किसान भी हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने 30 सितम्बर 2022 को भरतपुर जिले के पना गांव स्थित लोहागढ जैविक फार्म के किसान कमल मीणा की उपलब्धियों का उल्लेख किया था। मोदी के निर्देश पर प्रमुख अर्थशास्त्री फार्म का अवलोकन भी कर चुके है।

You Might Also Like

मणिपुर चुनाव : दूसरे चरण की 22 सीटों पर 76 फीसदी से अधिक मतदान, हिंसा में एक की मौत
Kajari Teej 2025: कजरी तीज व्रत पर करें इस कथा का पाठ, विवाह से जुड़ी मुश्किलें होंगी दूर
दुष्कर्म मामला : एसआईटी ने मलयालम अभिनेता सिद्दीकी से फिर की पूछताछ
‘तुम्‍हें शर्म आनी चाहिए’, कश्‍मीर फाइल पर इजरायली फिल्‍म मेकर के दिए बयान पर गुस्‍साए राजदूत, कहा- माफी मांगो
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलन
TAGGED:Narendra ModiPrime Minister ModiPrime Minister postRajghatTribute
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

जामा मस्जिद पर रमज़ान की रौनक: इफ़्तार के लिए दूर-दराज के इलाकों से पहुंच रहे रोजेदार

Revoi Editor
Revoi Editor
March 22, 2025
Pakistan fakes! Fakistan media uses old image of Indian aircraft claims PAF shot it down
हरियाणा के पूर्व मंत्री कांडा विमान परिचारिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बरी
ICC टेस्ट रैंकिंग : ऋषभ पंत करिअर के सर्वश्रेष्ठ सातवें नंबर पर पहुंचे, गिल को भी पांच पायदान का फायदा
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के व्यस्ततम बाजार में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 24 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?